हूती हमले के बाद सऊदी अरब का बड़ा फैसला, तेल निर्यात की ‘लाइफलाइन’ ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन बंद

होर्मुज के बाद तेल सप्लाई के लिए अहम रास्ता था यह पाइपलाइन; कई जगह नुकसान और आग लगने की खबर

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब ने बड़ा कदम उठाया है। यमन के हूती बंडखोरों के ड्रोन हमले के बाद सऊदी अरब ने अपनी अहम ईस्ट-वेस्ट ऑइल पाइपलाइन को सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। सऊदी ऊर्जा मंत्रालय की ओर से यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया बताया जा रहा है।

फिलहाल इस पाइपलाइन से तेल की आवाजाही पूरी तरह बंद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मदीना शहर के दक्षिण-पूर्व में पाइपलाइन को कम से कम 8 जगहों पर गंभीर नुकसान पहुंचा है और कुछ स्थानों पर आग लगने की भी खबर है। सऊदी प्रशासन ने इस हमले के लिए इराक से आए ड्रोन को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, सऊदी अरब ने तत्काल जवाबी कार्रवाई से इनकार किया है। उसका कहना है कि इराकी सरकार को जरूरी कार्रवाई करने का समय दिया जाएगा।

क्यों खास है ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन?

1980 के दशक में तैयार की गई यह पाइपलाइन सऊदी अरब के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसकी मदद से रोजाना करीब 70 लाख बैरल तेल ले जाने की क्षमता है। खास बात यह है कि होर्मुज की सामुद्रधुनीला पर्याय म्हणून तांबड्या समुद्राच्या मार्गाने तेल निर्यात करण्यासाठी हा महत्त्वाचा मार्ग मानला जातो।

ऐसे समय में जब होर्मुज की सामुद्रधुनी को लेकर पहले से तनाव बना हुआ है, ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन का बंद होना सऊदी अरब के साथ-साथ वैश्विक तेल बाजार के लिए भी चिंता बढ़ाने वाला कदम है। अगर तेल की सप्लाई प्रभावित होती है, तो आने वाले समय में कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक बाजार पर इसका असर देखने को मिल सकता है

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

राफेल और F-35 से भी तेज होगा Su-30MKI? रूस ने भारत को दीं दो बड़ी पेशकश

भारत और रूस के बीच रक्षा सहयोग लगातार मजबूत होता दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के बाद दोनों देशों के…

नेपाल में महाप्रलय से तबाही, अब सब कुछ दोबारा खड़ा करने में खर्च होंगे हजारों करोड़

नेपाल फ्लड 2026 : 26 अगस्त 2026 को नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने कई इलाकों की तस्वीर ही बदल दी। कहीं घर बह गए, कहीं सड़कें और पुल टूट…