रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर बड़ी अपडेट, भारत से पहले इस देश में होगी रिलीज

ऑस्ट्रेलिया में 5 नवंबर को दिखेगा ‘रामायण पार्ट 1’; भारतीय दर्शकों को 6 नवंबर का इंतजार

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। भव्य स्तर पर बन रही इस फिल्म को लेकर अब रिलीज से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

भारत में ‘रामायण पार्ट 1’ 6 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के दर्शकों को इस फिल्म के लिए भारतीय दर्शकों से एक दिन कम इंतजार करना होगा। वहां फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के दुनियाभर में वितरण की जिम्मेदारी संभाल रहे सोनी पिक्चर्स ने अपने एक्स हैंडल पर ऑस्ट्रेलिया में रिलीज की जानकारी साझा की है। यानी भारत में रिलीज से ठीक एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के दर्शक रणबीर कपूर और यश की प्रमुख भूमिकाओं वाली ‘रामायण पार्ट 1’ को बड़े पर्दे पर देख सकेंगे।

फिल्म के दोनों भागों को मिलाकर करीब 4,000 करोड़ रुपये के बजट में बनाए जाने की बात कही जा रही है। निर्माताओं की योजना इसे बड़े स्तर पर दुनियाभर में रिलीज करने की है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, भारत में ‘रामायण पार्ट 1’ को करीब 10 हजार स्क्रीन्स, जबकि विदेशों में करीब 50 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज करने की योजना बताई जा रही है। एक तरफ फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर चर्चा है, तो दूसरी तरफ इसका विशाल बजट और ग्लोबल रिलीज इसे और खास बना रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 6 नवंबर को भारतीय सिनेमाघरों में पहुंचने के बाद ‘रामायण’ दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

प्रेमानंद महाराज पर बनेगी फिल्म ‘राधा अंश’? विराट-अनुष्का की एंट्री की भी चर्चा

प्रेमानंद महाराज को मानने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ‘हनुमान अंश’ फिल्म की सफलता और उसके अगले भाग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब प्रेमानंद…

घर के बाहर शोर का विरोध करना पड़ा भारी, मणिपुरी संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की बेरहमी से हत्या

नई दिल्ली : दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी इलाके के किलोकरी में रहने वाले प्रसिद्ध मणिपुरी संगीतकार और गिटारवादक चोंगथम विक्रम सिंह (55) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा…