‘वाइब’ में प्रीति जिंटा का खतरनाक एक्शन अवतार, बोलीं- ‘लात-घूंसे भी पड़े, चोटें भी आईं’

ट्रेलर में दिखा कॉमेडी और एक्शन का जबरदस्त तड़का, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

मुंबई : कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। फिल्म में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर और कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर में कॉमेडी के साथ जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि प्रीति जिंटा इस फिल्म में बिल्कुल अलग और दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं।

फिल्म के ट्रेलर में कुणाल खेमू के किरदार हार्दिक और स्पर्श श्रीवास्तव के किरदार बग्स की कहानी दिखाई गई है। दोनों दोस्त अपनी सामान्य जिंदगी जी रहे होते हैं, लेकिन देश के सामने बड़ा खतरा आने के बाद उनकी जिंदगी अचानक बदल जाती है। हालात ऐसे बनते हैं कि दोनों को बिना तैयारी के हीरो बनकर एक खतरनाक मिशन पर निकलना पड़ता है।

प्रीति जिंटा का नया अंदाज

प्रीति जिंटा फिल्म में ‘मैडम एच’ का किरदार निभा रही हैं। उनका यह किरदार अब तक निभाई गई भूमिकाओं से काफी अलग नजर आ रहा है। ट्रेलर में वह दोनों दोस्तों को एक महत्वपूर्ण मिशन पर भेजती दिखाई देती हैं। प्रीति का एक्शन अवतार देखकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित हैं। लंबे समय बाद अभिनेत्री को इस तरह के दमदार और एक्शन से भरपूर किरदार में देखना दर्शकों के लिए खास अनुभव होने वाला है।

शूटिंग के दौरान लगी चोटें

ट्रेलर लॉन्च के दौरान प्रीति जिंटा ने फिल्म के एक्शन सीन्स की शूटिंग से जुड़ा अपना अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि एक्शन सीन्स की शूटिंग आसान नहीं थी। शूटिंग के दौरान उन्हें लात-घूंसे भी पड़े और कई बार चोटें भी आईं। प्रीति ने बताया कि एक्शन सीन्स की शूटिंग के घंटे काफी लंबे होते थे और इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। हालांकि, ये चोटें जानबूझकर नहीं लगी थीं। अभिनेत्री ने इस दौरान अपनी पूरी एक्शन टीम का आभार भी जताया।

शर्मिला टैगोर का भी खास कैमियो

‘वाइब’ में दर्शकों को वरिष्ठ अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की झलक भी देखने को मिलेगी। फिल्म में उनका खास कैमियो है। वहीं ट्रेलर में कुणाल खेमू की कॉमिक टाइमिंग और दोनों दोस्तों के बीच की मजेदार केमिस्ट्री भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। फिल्म में कॉमेडी, एक्शन, संगीत और कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। खास बात यह है कि ‘वाइब’ के साथ कुणाल खेमू ने बतौर निर्माता भी अपनी नई पारी शुरू की है। फिल्म की कहानी लिखने के साथ-साथ उन्होंने इसका निर्देशन भी किया है। ‘वाइब’ में कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), यशपाल शर्मा और वंशिका धीर नजर आएंगे। यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

प्रेमानंद महाराज पर बनेगी फिल्म ‘राधा अंश’? विराट-अनुष्का की एंट्री की भी चर्चा

प्रेमानंद महाराज को मानने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ‘हनुमान अंश’ फिल्म की सफलता और उसके अगले भाग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब प्रेमानंद…

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर बड़ी अपडेट, भारत से पहले इस देश में होगी रिलीज

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता…