‘हनुमान अंश’ का आएगा सीक्वल! 50 करोड़ की कमाई के बाद डायरेक्टर का बड़ा ऐलान

नीम करोली बाबा की कहानी अभी बाकी है, दूसरे भाग में दिखेंगे जीवन के अहम अध्याय

मुंबई : बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करने वाली फिल्म ‘हनुमान अंश’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 7 अगस्त को रिलीज हुई इस आध्यात्मिक फिल्म ने शुरुआत में भले ही धीमी रफ्तार पकड़ी हो, लेकिन बाद में इसकी कमाई ने रफ्तार पकड़ ली। फिल्म अब 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है और इसका सफर अभी भी जारी है। फिल्म देखने के बाद दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही था कि कहानी आगे बढ़ेगी या नहीं। फिल्म के क्लाइमैक्स में भी निर्माताओं ने इसके अगले अध्याय का संकेत दिया था। अब इस सवाल का जवाब मिल गया है। ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल पर काम शुरू हो चुका है।

डायरेक्टर ने खुद दी जानकारी

आगरा के एक मल्टीप्लेक्स में दर्शकों से बातचीत के दौरान फिल्म के लेखक और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि फिल्म के दूसरे भाग पर काम शुरू कर दिया गया है। विशाल चतुर्वेदी के मुताबिक, सीक्वल में नीम करोली बाबा के जीवन के कई महत्वपूर्ण अध्यायों को पर्दे पर दिखाया जाएगा। कहानी उनके जन्मस्थान फिरोजाबाद से आगे बढ़ते हुए आगरा, मथुरा और उनके आध्यात्मिक जीवन से जुड़े दूसरे स्थानों तक पहुंचेगी। इस दौरान फिल्म में नीम करोली बाबा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोबिनॉव सत्य भी निर्देशक के साथ मौजूद थे।

पहले से ही ट्रिलॉजी की थी तैयारी

दिलचस्प बात यह है कि 20 फरवरी 2026 को ‘हनुमान अंश’ की घोषणा के समय ही इसे ट्रिलॉजी के रूप में पेश किया गया था। यानी निर्माताओं की योजना इस कहानी को सिर्फ एक फिल्म तक सीमित रखने की नहीं थी। फिल्म की पूरी कहानी विशाल चतुर्वेदी की किताब ‘डिवाइन डिटूर’ पर आधारित है। पहले भाग को मिले दर्शकों के प्यार और बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद अब कहानी के अगले अध्याय को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

फैंस को अब अगले अध्याय का इंतजार

‘हनुमान अंश’ की सफलता ने फिल्म की टीम का उत्साह बढ़ा दिया है। अब नीम करोली बाबा के जीवन से जुड़े और भी अनछुए पहलुओं को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। सीक्वल की घोषणा के बाद फैंस के बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि कहानी का अगला अध्याय कितना खास होने वाला है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

प्रेमानंद महाराज पर बनेगी फिल्म ‘राधा अंश’? विराट-अनुष्का की एंट्री की भी चर्चा

प्रेमानंद महाराज को मानने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ‘हनुमान अंश’ फिल्म की सफलता और उसके अगले भाग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब प्रेमानंद…

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर बड़ी अपडेट, भारत से पहले इस देश में होगी रिलीज

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता…