सोने-चांदी के दामों में बड़ी उछाल; सोना ₹4,300 महंगा, 24 कैरेट का भाव ₹1.59 लाख के पार

ग्राहकों की बढ़ी चिंता, चांदी के भाव में भी आज तेजी

Gold Silver Rate Today : सोना खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज की खबर थोड़ी चिंता बढ़ाने वाली है। सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली है। सोना आज ₹4,300 प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया। इसके साथ ही 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर ₹1,59,270 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी आज तेजी दर्ज की गई है।

पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कल बाजार खुलते ही सोने की कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन आज तस्वीर पूरी तरह बदल गई। बाजार खुलते ही सोने के भाव में जोरदार तेजी आई, जिससे खरीदारी करने वाले ग्राहकों के बजट पर सीधा असर पड़ सकता है।

24 कैरेट सोने का आज का भाव

– 1 ग्राम: ₹15,927
– 8 ग्राम: ₹1,27,416
– 10 ग्राम: ₹1,59,270
– 100 ग्राम: ₹15,92,700

22 कैरेट सोने का आज का भाव

– 1 ग्राम: ₹14,600
– 8 ग्राम: ₹1,16,800
– 10 ग्राम: ₹1,46,000
– 100 ग्राम: ₹14,60,000

18 कैरेट सोने का आज का भाव

– 1 ग्राम: ₹11,946
– 8 ग्राम: ₹95,568
– 10 ग्राम: ₹1,19,460
– 100 ग्राम: ₹11,94,600

चांदी के दाम भी बढ़े

सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी आज तेजी देखने को मिली है। आज चांदी की कीमत ₹2,55,000 प्रति किलोग्राम बताई गई है।

– 1 ग्राम: ₹255
– 8 ग्राम: ₹2,040
– 10 ग्राम: ₹2,550
– 100 ग्राम: ₹25,500
– 1 किलोग्राम: ₹2,55,000

सोने की कीमत में एक ही दिन में हुई ₹4,300 की बढ़ोतरी ने आम ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर शादी या किसी खास मौके के लिए सोना खरीदने वाले लोगों को अब पहले के मुकाबले ज्यादा बजट रखना पड़ सकता है। हालांकि, सोने-चांदी के भाव में लगातार बदलाव होता रहता है। ऐसे में खरीदारी करने से पहले अपने स्थानीय सर्राफा बाजार में आज का ताजा भाव जरूर जांच लें। इसके अलावा GST और मेकिंग चार्ज जुड़ने के बाद आपको वास्तविक कीमत अलग मिल सकती है।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

8th Pay Commission : पुराने पेंशनर्स के लिए बड़ा सवाल, PM मोदी से सीधे हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली : आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारी ही नहीं, बल्कि रिटायर हो चुके कर्मचारी और पेंशनर्स भी अपनी मांगों को लेकर सक्रिय हो गए हैं। आयोग की…

ऐन गणेशोत्सव में सोना हुआ सस्ता, कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें 18K, 22K और 24K के आज के भाव

Gold Price Today : गणेशोत्सव के बीच सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 11 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज…