विश्व फोटोग्राफी दिवस पर नागपुर में खास आयोजन

कैमरे के पीछे की मेहनत को मिलेगा सम्मान, फोटोग्राफर्स और न्यूज कैमरामैन के लिए फुटबॉल मुकाबले

नागपुर : तस्वीरें सिर्फ किसी पल को कैद नहीं करतीं, बल्कि उस पल की कहानी, भावनाएं और इतिहास को भी अपने भीतर संजोकर रखती हैं। इसी महत्व को रेखांकित करते हुए विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर नागपुर में बुधवार, 19 अगस्त 2026 को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

प्रेस फोटोग्राफर एंड न्यूज कैमरामैन वेल्फेयर एसोसिएशन, नागपुर की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम छत्रपति शिवाजी महाराज स्टेडियम, पुलिस लाइन टाकली, नागपुर में सुबह 7.30 बजे आयोजित होगा। विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर मैदान में कैमरा संभालने वाले फोटोग्राफर्स और न्यूज कैमरामैन इस बार खेल के मैदान में नजर आएंगे। उनके लिए फुटबॉल मुकाबलों का आयोजन किया गया है। इस पहल का उद्देश्य फोटोग्राफी और पत्रकारिता से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने के साथ ही उनके योगदान और मेहनत को सम्मान देना है। कार्यक्रम में आशा हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सौरभ अग्रवाल और भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश परिषद के सदस्य जयहरी सिंह प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं समाजसेवक नरेंद्र जिचकार, नरेश बर्डे, पुलिस निरीक्षक हृदयनारायण यादव और शकील बाबू का भी कार्यक्रम को विशेष सहयोग मिल रहा है।

आज के डिजिटल दौर में जब खबरें और तस्वीरें कुछ ही सेकंड में लोगों तक पहुंच जाती हैं, ऐसे समय में फोटो पत्रकारों और न्यूज कैमरामैन की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। किसी घटना को शब्दों से पहले तस्वीर के जरिए लोगों तक पहुंचाने वाले इन पत्रकारों की मेहनत को सम्मानित करना ही इस आयोजन की खासियत है। आयोजकों का कहना है कि फोटोग्राफी अब केवल यादों को सहेजने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में होने वाली घटनाओं, लोगों की भावनाओं और बदलते समय का दस्तावेज तैयार करने का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। कार्यक्रम को आशा हॉस्पिटल का विशेष सहयोग प्राप्त है। आयोजकों ने नागपुर शहर के फोटोग्राफर्स, न्यूज कैमरामैन, मीडिया प्रतिनिधियों और फोटोग्राफी प्रेमियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विश्व फोटोग्राफी दिवस को उत्साह के साथ मनाने की अपील की है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

जूनियर कॉलेज के 10 हजार शिक्षकों पर अतिरिक्त होने का खतरा!

नागपुर : अनुदानित जूनियर कॉलेजों में पढ़ाने वाले हजारों शिक्षकों के लिए नई संचमान्यता चिंता का कारण बन गई है। 2025-26 के लिए पहले जहां कक्षा और तुकड़ी के आधार…

बेलतरोड़ी में आधी रात फायरिंग, दो युवक गंभीर; इलाके में मचा हड़कंप

नागपुर : पोला और मारबत उत्सव को देखते हुए शहर में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त था। इसी बीच बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में आधी रात के बाद हुई फायरिंग ने सुरक्षा…