पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट

कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी

पालघर. पालघर के बोईसर एमआईडीसी में ब्लास्ट की खबर सामने आई है. बोईसर तारापुर एमआईडीसी स्थित विराज प्रोफाइल कंपनी में यह ब्लास्ट हुआ. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, उत्पादन शुरू रहने के दौरान ब्लास्ट हुआ. हादसे में कुछ मजदूरों के घायल होने की आशंका है. प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.
यह ब्लास्ट सोमवार (17 अगस्त) को सुबह करीब 11 बजे हुआ. कारखाने में भीषण विस्फोट की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. इस दौरान आसमान में एक बड़ा धुंए का गुबार देखने को मिला. बताया जा रहा है कि कंपनी के अंदर काम कर रहे मजदूर झुलस गए हैं. विस्फोट की आवाज से आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई. कारखाने में हुए ब्लास्ट की खबर प्रशासन को दी गई. सूचना मिलते ही राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. वहीं घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से फैक्ट्री के अंदर फंसे मजदूरों को ढूंढकर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि MIDC में इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. इन घटनाओं को देखते हुए इलाके में रहने वाले लोग डर के साय में जीने पर मजबूर हैं. सोमवार (17 अगस्त) को हुई घटना से एक बार फिर उनको अपनी जान का डर सताने लगा है. मजूदरों की जिंदगी को लेकर अब फिर इस मुद्दे पर चर्चा छिड़ गई है. बता दें कि कुछ दिन पहले इलाके के लोगों ने तारापुर MIDC की कंपनी को लेकर सुरक्षा की अनदेखी करने का आरोप लगाया था. इस दौरान नागरिकों ने कंपनी प्रशासन पर कई गंभीर आरोप मढ़े थे. लगातार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन हरकत में नहीं आया और इसी वजह से एक और बड़ा हादसा हो गया.
इस घटना ने अब स्थानीय प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद है. ब्लास्ट होने के असल कारणों का पता लगाया जा रहा है. साथ ही घायलों को बेहतर इलाज के अस्पताल भेजा जा रहा है. पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुट गई है.

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…