मुंबई के रेलवे स्टेशन पर अचानक गूंजा रानी मुखर्जी का आवाज, यात्री रह गए हैरान

शिवानी शिवाजी रॉय बनकर रानी ने दिया बाल सुरक्षा का संदेश; 16 अगस्त को टीवी पर होगा ‘मर्दानी 3’ का प्रीमियर

मुंबई : फिल्मों के प्रमोशन का अंदाज अब सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट और इंटरव्यू तक सीमित नहीं रहा। सितारे अपनी फिल्मों को लोगों तक पहुंचाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने मुंबई के एक रेलवे स्टेशन पर कुछ ऐसा किया, जिसने वहां मौजूद यात्रियों का ध्यान खींच लिया।

रानी मुखर्जी ने रेलवे स्टेशन की पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए यात्रियों को एक खास संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी चर्चित फिल्म मर्दानी की पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के अंदाज में बात की। अचानक स्टेशन पर रानी की आवाज सुनकर यात्री भी हैरान रह गए। रानी ने अपने संदेश में यात्रियों से सफर के दौरान बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कोई बच्चा अकेला, परेशान या किसी मुश्किल में दिखाई दे, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देनी चाहिए। इस अनोखे अंदाज में फिल्म के प्रमोशन के साथ-साथ उन्होंने एक जरूरी सामाजिक संदेश भी लोगों तक पहुंचाया।

16 अगस्त को टीवी पर दस्तक देगा ‘मर्दानी 3’

सिनेमाघरों और ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद मर्दानी 3 अब टेलीविजन पर आने के लिए तैयार है। फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 16 अगस्त 2026, रविवार शाम 7 बजे Sony MAX पर होगा। रानी मुखर्जी ने स्टेशन पर दिए अपने संदेश में इसकी जानकारी भी यात्रियों को दी।

बॉलीवुड में पहले भी अपनाए गए हैं ऐसे अनोखे तरीके

फिल्मों के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड सितारे पहले भी कई दिलचस्प तरीके अपना चुके हैं। कहानी के प्रमोशन के दौरान विद्या बालन मुंबई के खार रेलवे स्टेशन पर अपनी फिल्म की भूमिका के अंदाज में नजर आई थीं और उन्होंने काल्पनिक पति के गुमशुदा होने से जुड़े पोस्टर बांटे थे। वहीं गजनी के प्रमोशन के दौरान आमिर खान का हेयरस्टाइल खूब चर्चा में रहा था। तमाशा के प्रमोशन के लिए रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने विमान के बजाय मुंबई-दिल्ली ट्रेन से सफर किया और यात्रियों से बातचीत की थी। रानी मुखर्जी का रेलवे स्टेशन वाला यह अंदाज भी इसी कड़ी में काफी अलग नजर आया। खास बात यह रही कि फिल्म के प्रचार के साथ बच्चों की सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे को भी लोगों तक पहुंचाया गया।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

KWK 9: ‘एनिमल’ या ‘धुरंधर’? वरुण धवन ने चुना रणवीर सिंह का नाम, कहा- ‘मैं निश्चित रूप से…’

बॉलीवुड में रणबीर कपूर और रणवीर सिंह दोनों ही अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। दोनों की फिल्मों और उनके अभिनय को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है।…

‘बॉर्डर 2’ के बाद अहान शेट्टी की लगी लॉटरी! अब ‘सनकी’ में दिखेगा दमदार अंदाज

बॉलीवुड अभिनेता अहान शेट्टी के लिए ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद एक नया मौका सामने आया है। फिल्म को मिली शानदार सफलता के बाद अब अहान अपनी अगली फिल्म…