नागपुर जिले में 5 लाख पौधे लगाने का अभियान शुरू, हर पौधे की होगी जियो-टैगिंग

ग्राम पंचायतों को पौधों के संरक्षण पर भी जोर

नागपुर  : ‘300 करोड़ वृक्षारोपण–हरित महाराष्ट्र’ अभियान के तहत नागपुर जिले में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत हुई। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पौधे लगाए जा रहे हैं। नागपुर जिले के लिए कुल 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की शुरुआत में ग्रामीणों, विद्यार्थियों, ग्राम पंचायत पदाधिकारियों और अधिकारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

इस अभियान के तहत गांवों की खाली जगहों, सरकारी एवं राजस्व भूमि, गांवठाण, गायरान, श्मशान भूमि और स्कूल परिसरों में पौधे लगाए जा रहे हैं। कुल 5 लाख पौधों में से 3 लाख पौधे विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि इन पौधों के अगले तीन वर्षों तक संरक्षण और देखभाल के लिए ग्राम पंचायतों को निधि उपलब्ध कराई जाएगी। बाकी 2 लाख पौधे ग्राम पंचायतें अपने स्तर पर लगाएंगी। अभियान के दौरान लगाए गए प्रत्येक पौधे का जियो-टैग लोकेशन दर्ज करने के निर्देश ग्राम पंचायतों को दिए गए हैं। इससे भविष्य में पौधों की स्थिति और उनके संरक्षण की निगरानी करना आसान होगा। अगले वर्ष वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा भी की जाएगी।

भिवापुर में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनायक महामुनी के हाथों अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों से लेकर ग्रामीणों तक सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई। महामुनी ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और टिकाऊ भविष्य तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला परिषद के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी (ग्राम पंचायत) कपिलनाथ कलोडे ने बताया कि लगाए गए पौधों की जियो-टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला परिषद ने नागरिकों से भी इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होकर लगाए गए पौधों के संरक्षण में योगदान देने की अपील की है।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

जूनियर कॉलेज के 10 हजार शिक्षकों पर अतिरिक्त होने का खतरा!

नागपुर : अनुदानित जूनियर कॉलेजों में पढ़ाने वाले हजारों शिक्षकों के लिए नई संचमान्यता चिंता का कारण बन गई है। 2025-26 के लिए पहले जहां कक्षा और तुकड़ी के आधार…

बेलतरोड़ी में आधी रात फायरिंग, दो युवक गंभीर; इलाके में मचा हड़कंप

नागपुर : पोला और मारबत उत्सव को देखते हुए शहर में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त था। इसी बीच बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में आधी रात के बाद हुई फायरिंग ने सुरक्षा…