पीएम मोदी से मिले राघव चड्ढा, बोले- “ये सुबह हमेशा याद रहेगी”

भाजपा में शामिल होने के बाद पहली मुलाकात, चड्ढा ने पीएम मोदी के साथ हुई बातचीत को बताया यादगार

नई दिल्ली : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। भाजपा में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ यह उनकी पहली मुलाकात बताई जा रही है। मुलाकात के बाद चड्ढा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे अपने लिए बेहद खास और यादगार बताया।

राघव चड्ढा ने कहा कि यह ऐसी सुबह है, जिसे वह हमेशा याद रखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिला और दोनों के बीच विस्तार से और सार्थक बातचीत हुई। चड्ढा ने प्रधानमंत्री को अपना कीमती समय देने और मार्गदर्शन करने के लिए आभार भी जताया।

समिति की जिम्मेदारी भी मिली

राघव चड्ढा को हाल ही में राज्यसभा की याचिका समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने समिति का पुनर्गठन करते हुए सदन के 10 सदस्यों को इसमें नामित किया है। संसद के मानसून सत्र के दौरान चड्ढा ने डॉक्टरों और पैथोलॉजी लैब के बीच कथित कमीशन के मुद्दे को भी सदन में उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि कई बार मरीजों को जांच के लिए विशेष लैब में जाने के लिए मजबूर किया जाता है और उनसे अधिक पैसे लिए जाते हैं।

पीएम मोदी की पहले भी कर चुके हैं तारीफ

राघव चड्ढा इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक रूप से तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने पीएम मोदी के लंबे राजनीतिक कार्यकाल का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि इतिहास बना है। अब भाजपा में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी से हुई इस मुलाकात को चड्ढा ने खास बताया है। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

आतंकवाद को नीति का हथियार बनाना बर्दाश्त नहीं! जयशंकर ने पाकिस्तान को सुनाया दो टूक संदेश

नई दिल्ली : आतंकवाद के कारण दुनिया के कई हिस्सों में शांति और सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। ऐसे में भारत ने एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ अपना…

125 किलोमीटर का रेल मार्ग, 103 किलोमीटर सुरंगों से! हिमालय में बन रही भारतीय रेलवे की अनोखी लाइन

नई दिल्ली : पहाड़ों की ऊंचाइयों के बीच बसे धार्मिक स्थलों तक पहुंचना अब पहले से आसान होने वाला है। उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में भारतीय रेलवे एक ऐसे…