Women’s Asia Cup 2026: 5 सितंबर को भारत-पाकिस्तान आमना-सामना, 28 अगस्त से शुरू होगा महिला एशिया कप

दुबई में भिड़ेंगी एशिया की दिग्गज टीमें; भारत के अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ

नई दिल्ली : महिला क्रिकेट प्रेमियों के लिए सितंबर का महीना खास होने वाला है। महिला एशिया कप 2026 का रोमांच 28 अगस्त से शुरू होगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा इंतजार भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का है, जो 5 सितंबर को खेला जाएगा।

महिला एशिया कप में इस बार कुल आठ टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग को जगह मिली है, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया शामिल हैं।

भारत के मुकाबलों पर नजर

भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी। इसके बाद 3 सितंबर को हांगकांग से मुकाबला होगा। क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें इसके बाद 5 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर रहेंगी। दोनों टीमों के बीच मैदान पर होने वाली टक्कर हमेशा की तरह रोमांचक रहने की उम्मीद है।

सात बार चैंपियन बन चुका है भारत

महिला एशिया कप की शुरुआत वर्ष 2004 में हुई थी। अब तक भारत ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में सात बार खिताब अपने नाम किया है, जिससे प्रतियोगिता में भारतीय टीम के दबदबे का अंदाजा लगाया जा सकता है। श्रीलंका मौजूदा चैंपियन है, जबकि बांग्लादेश भी एक बार एशिया कप का खिताब जीत चुका है।

टी-20 फॉर्मेट में छठी बार मुकाबला

शुरुआती चार संस्करणों में महिला एशिया कप एकदिवसीय प्रारूप में खेला गया था। वर्ष 2012 से इस टूर्नामेंट को टी-20 प्रारूप में आयोजित किया जा रहा है। 2026 में लगातार छठी बार महिला एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का ग्रुप चरण 28 अगस्त से शुरू होगा। 10 सितंबर को पहला सेमीफाइनल और 11 सितंबर को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। वहीं, खिताब के लिए अंतिम मुकाबला 13 सितंबर को होगा।

इस बार भारत के सामने सिर्फ ट्रॉफी जीतने की चुनौती नहीं होगी, बल्कि पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मुकाबला भी टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मैचों में शामिल रहेगा. भारतीय महिला टीम के शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए क्रिकेट प्रशंसकों की उम्मीदें भी टीम से काफी बढ़ी हुई हैं।

ग्रुप ए

भारत, पाकिस्तान, थाईलैंड, हांगकांग

ग्रुप बी

श्रीलंका, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया

भारत के मुकाबले :

– 30 अगस्त — भारत बनाम थाईलैंड
– 3 सितंबर — भारत बनाम हांगकांग
– 5 सितंबर — भारत बनाम पाकिस्तान

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

Joe Root का वर्ल्ड रिकॉर्ड! बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग में भी बने नंबर-1

बर्मिंघम : इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में इंग्लैंड ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इसी बीच इंग्लैंड…

हर्षित राणा को लगी नई चोट, अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स से हुए बाहर

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा नई चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ होने…