नई दिल्ली : अगर आप सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आज की कीमत आपके बजट को थोड़ा और बढ़ा सकती है। सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे दिन सोने के दाम में तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट सोने की कीमत में आज प्रति 10 ग्राम ₹1,090 की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,52,350 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में भी ₹1,000 प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है। इसका नया भाव ₹1,39,650 प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत भी ₹820 बढ़कर ₹1,14,260 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है।
आज कितना है सोने का भाव?
– 24 कैरेट: ₹15,235 प्रति ग्राम | ₹1,52,350 प्रति 10 ग्राम
– 22 कैरेट: ₹13,965 प्रति ग्राम | ₹1,39,650 प्रति 10 ग्राम
– 18 कैरेट: ₹11,426 प्रति ग्राम | ₹1,14,260 प्रति 10 ग्राम
मुंबई-पुणे में क्या है रेट?
मुंबई और पुणे में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,235 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹13,965 और 18 कैरेट ₹11,426 प्रति ग्राम है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹15,255, 22 कैरेट ₹13,985 और 18 कैरेट ₹11,446 प्रति ग्राम है।
अहमदाबाद में 24 कैरेट ₹15,245, 22 कैरेट ₹13,975 और 18 कैरेट ₹11,436 प्रति ग्राम है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹15,164, 22 कैरेट ₹13,900 और 18 कैरेट ₹11,715 प्रति ग्राम है।
कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट का भाव ₹15,235, 22 कैरेट ₹13,965 और 18 कैरेट ₹11,426 प्रति ग्राम है।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?
सोने की कीमतों में तेजी के पीछे अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार के कई कारण हैं। दुनिया में जारी राजनीतिक तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों के बीच निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश विकल्प मान रहे हैं। ऐसे में सोने की मांग बढ़ने से कीमतों पर भी दबाव देखने को मिल रहा है। इसके अलावा भारत में त्योहारी सीजन और आने वाली शादियों के कारण सोने की मांग बढ़ने की उम्मीद है। मांग बढ़ने का असर भी सोने की कीमतों पर दिखाई दे रहा है।
कुछ दिनों में ही बदला सोने का भाव
पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 5 अगस्त को 24 कैरेट सोने का भाव ₹14,684 प्रति ग्राम था, जो 6 अगस्त को बढ़कर ₹14,973, 7 अगस्त को ₹15,126 और अब 8 अगस्त को ₹15,235 प्रति ग्राम हो गया है। यानी कुछ ही दिनों में सोने की कीमत ने फिर से तेज रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में सोना खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार के अगले रुझान पर नजर रखना जरूरी होगा।


