मनपा की बड़ी पहल, गणेश मंडलों को अब ‘वन विंडो सिस्टम’ से मिलेगी सभी मंजूरियां

ऑनलाइन ‘वन विंडो सिस्टम’ से NOC और परमिशन होगी आसान, विसर्जन व्यवस्था भी होगी हाईटेक

नागपुर :  गणेशोत्सव की तैयारियों को लेकर नागपुर महानगरपालिका ने इस बार बड़ी पहल की है। शहर के गणेश मंडलों को अब अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मनपा ने ऑनलाइन ‘वन विंडो सिस्टम’ लागू करने का फैसला किया है, जिसके जरिए पुलिस, ट्रैफिक, अग्निशमन और धर्मादाय आयुक्त कार्यालय की सभी जरूरी एनओसी और परमिशन एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी।

महापौर निता ठाकरे की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गणेश मंडलों और नागरिकों को त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। मुख्यालय के साथ-साथ सभी जोन कार्यालयों में भी परमिशन की व्यवस्था की जाएगी। इस बार गणेश विसर्जन व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए नई तकनीक का भी इस्तेमाल होगा। विसर्जन वाहनों पर GPS सिस्टम लगाने का प्रयोग किया जाएगा, जिससे भीड़ और ट्रैफिक पर नजर रखना आसान होगा। वहीं, संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी रखने का भी प्रस्ताव रखा गया है।

बैठक में पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील ने बड़े गणेश मंडलों को अग्नि सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और ध्वनि प्रदूषण को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि त्योहार सुरक्षित और अनुशासित माहौल में मनाया जाना चाहिए। मनपा आयुक्त डॉ. विपीन ने बताया कि नियमित स्थानों पर गणेशोत्सव मनाने वाले मंडलों को प्रक्रिया और अधिक सरल बनाई जाएगी। साथ ही, शहरभर में कृत्रिम विसर्जन कुंड, निर्माल्य रथ, एंबुलेंस, चिकित्सा सुविधा और घर-घर से मूर्ति विसर्जन के लिए विशेष रथ भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा, महाल क्षेत्र में गणेश प्रतिमाओं की खरीद के दौरान होने वाली भीड़ को कम करने के लिए शहर के अन्य मैदानों में भी प्रतिमा बिक्री की व्यवस्था करने पर विचार किया जा रहा है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

जूनियर कॉलेज के 10 हजार शिक्षकों पर अतिरिक्त होने का खतरा!

नागपुर : अनुदानित जूनियर कॉलेजों में पढ़ाने वाले हजारों शिक्षकों के लिए नई संचमान्यता चिंता का कारण बन गई है। 2025-26 के लिए पहले जहां कक्षा और तुकड़ी के आधार…

बेलतरोड़ी में आधी रात फायरिंग, दो युवक गंभीर; इलाके में मचा हड़कंप

नागपुर : पोला और मारबत उत्सव को देखते हुए शहर में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त था। इसी बीच बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में आधी रात के बाद हुई फायरिंग ने सुरक्षा…