मातृ सेवा संघ में ORS और स्तनपान जागरूकता का संदेश

माताओं, बच्चों और स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया जागरूक, प्रतियोगिताओं से बढ़ाया उत्साह

नागपुर : मातृ सेवा संघ, महाल में विश्व ORS दिवस और विश्व स्तनपान प्रोत्साहन सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं, गर्भवती महिलाओं और स्वास्थ्य कर्मियों को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, ORS के सही उपयोग और स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापिका पद्मश्री स्व. कमलाताई होस्पेट की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा कांचन गडकरी, सचिव रश्मी फडणवीस और कोषाध्यक्ष इरावती दाणी का मार्गदर्शन मिला। विश्व ORS दिवस के तहत डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों में दस्त के दौरान समय पर ORS का उपयोग जीवनरक्षक साबित हो सकता है। उपस्थित माताओं को ORS घोल तैयार करने की सही विधि, उसके उपयोग और दस्त से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। वहीं, विश्व स्तनपान प्रोत्साहन सप्ताह के तहत मां के दूध के महत्व, जन्म के बाद पहले छह महीने तक केवल स्तनपान कराने और दो वर्ष तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के लाभों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग स्टाफ, छात्र-छात्राओं, माताओं और किशोर-किशोरियों के लिए स्लोगन लेखन, रंगोली, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. पी. खोबरागड़े ने अपने संबोधन में कहा कि मां केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि बच्चे के स्वस्थ भविष्य की सबसे मजबूत नींव होती है। उन्होंने “MOTHER” शब्द का अर्थ समझाते हुए मां के प्रेम, त्याग और स्तनपान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अॅकॅडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, नागपुर शाखा के अध्यक्ष डॉ. संदीप मोगरे, सचिव डॉ. निरव पटेल सहित कई बाल रोग विशेषज्ञों और स्त्री रोग विशेषज्ञों ने चित्रों और प्रस्तुतियों के माध्यम से माताओं को उपयोगी जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी डॉक्टरों, नर्सों, विद्यार्थियों, माताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस पहल के माध्यम से बच्चों में दस्त से बचाव, ORS के सही उपयोग और स्तनपान को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण संदेश समाज तक पहुंचाया गया।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

जूनियर कॉलेज के 10 हजार शिक्षकों पर अतिरिक्त होने का खतरा!

नागपुर : अनुदानित जूनियर कॉलेजों में पढ़ाने वाले हजारों शिक्षकों के लिए नई संचमान्यता चिंता का कारण बन गई है। 2025-26 के लिए पहले जहां कक्षा और तुकड़ी के आधार…

बेलतरोड़ी में आधी रात फायरिंग, दो युवक गंभीर; इलाके में मचा हड़कंप

नागपुर : पोला और मारबत उत्सव को देखते हुए शहर में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त था। इसी बीच बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में आधी रात के बाद हुई फायरिंग ने सुरक्षा…