टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, गंभीर की टीम में नए कोच की एंट्री

श्रीलंका दौरे से पहले BCCI का फैसला, सुभदीप घोष संभालेंगे फील्डिंग की जिम्मेदारी

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे के लिए तैयार है। 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम के सपोर्ट स्टाफ में नए सदस्य को शामिल किया है। अब गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में सुभदीप घोष बतौर नए फील्डिंग कोच जुड़ गए हैं।

टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने के बाद गौतम गंभीर के नेतृत्व में नई कोचिंग टीम तैयार की गई थी। उस समय द्रविड़ की टीम से सिर्फ टी दिलीप को फील्डिंग कोच के तौर पर बरकरार रखा गया था। लेकिन अब उनका करार भी समाप्त हो गया है, जिसके बाद फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी खाली हो गई थी। अब इस जिम्मेदारी को अनुभवी कोच सुभदीप घोष संभालेंगे। वह श्रीलंका दौरे से भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। घोष इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में भारतीय महिला टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2022 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 जैसे बड़े टूर्नामेंट खेले थे।

अनुभव से मजबूत होगी टीम इंडिया

सुभदीप घोष घरेलू क्रिकेट में भी लंबा अनुभव रखते हैं। वह भारतीय ए टीम के साथ काम कर चुके हैं और असम टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं। बतौर खिलाड़ी उन्होंने असम और रेलवे का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 17 प्रथम श्रेणी और 18 लिस्ट-ए मुकाबले खेले हैं। गौतम गंभीर की अगुवाई वाली मौजूदा कोचिंग टीम में अब सितांशु कोटक (बल्लेबाजी कोच), मोर्ने मोर्केल (गेंदबाजी कोच), साईराज बहुतुले (स्पिन गेंदबाजी कोच) और सुभदीप घोष (फील्डिंग कोच) शामिल हैं। श्रीलंका दौरे से पहले हुआ यह बदलाव टीम इंडिया के लिए काफी अहम माना जा रहा है। अब सभी की नजरें नई कोचिंग टीम के साथ भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

Joe Root का वर्ल्ड रिकॉर्ड! बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग में भी बने नंबर-1

बर्मिंघम : इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में इंग्लैंड ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इसी बीच इंग्लैंड…

हर्षित राणा को लगी नई चोट, अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स से हुए बाहर

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा नई चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ होने…