Ladki Bahin Yojana : 1.66 करोड़ महिलाओं को मिलेगा ₹1500 का लाभ, e-KYC पूरी होते ही फाइनल हुई लाभार्थियों की सूची

66 लाख अपात्र आवेदन हुए बाहर, अब सिर्फ पात्र महिलाओं के खातों में DBT के जरिए पहुंचेगी सहायता राशि

Ladki Bahin Yojana July Installment Update :  मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने e-KYC और दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद 1.66 करोड़ पात्र महिलाओं की अंतिम सूची तैयार कर ली है। इसके साथ ही अब इन महिलाओं के बैंक खातों में ₹1500 की मासिक सहायता राशि सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजने का रास्ता साफ हो गया है।

सरकार के अनुसार, योजना में पारदर्शिता बनाए रखने और केवल पात्र महिलाओं तक ही आर्थिक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से e-KYC और दस्तावेजों का व्यापक सत्यापन किया गया। इस प्रक्रिया में करीब 66 लाख आवेदन अपात्र पाए गए या फिर अनिवार्य e-KYC पूरी नहीं होने के कारण उन्हें सूची से बाहर कर दिया गया। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मेघना सकोरे-बोर्डीकर ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी आवश्यक जांच पूरी होने के बाद लाभार्थियों का डेटाबेस अंतिम रूप से तैयार कर लिया गया है। जून महीने की किस्त भी पात्र महिलाओं के खातों में जमा की जा चुकी है। अब भविष्य की सभी किस्तें इसी प्रमाणित सूची के आधार पर जारी की जाएंगी।

सत्यापन के दौरान यह भी जांच की गई कि लाभार्थी सरकारी कर्मचारी, आयकरदाता या किसी अन्य सरकारी योजना के तहत अपात्र श्रेणी में तो नहीं आते। इसके अलावा डेटाबेस में दर्ज पुरुष आवेदकों को भी सूची से हटाया गया है। गौरतलब है कि योजना में अपात्र लोगों को लाभ मिलने के आरोपों के बाद सरकार की काफी आलोचना हुई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने e-KYC और पात्रता सत्यापन अभियान तेज किया। इसी प्रक्रिया के बाद अंतिम लाभार्थियों की संख्या 1.66 करोड़ तय की गई। यदि आपने भी मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के लिए आवेदन किया है, तो एक बार अपनी पात्रता और नाम की पुष्टि आधिकारिक पोर्टल पर जरूर जांच लें, ताकि अगली किस्त मिलने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

अखेरच्या तासात शेअर बाजाराची दमदार कमबॅक! सेन्सेक्स २७३ अंकांनी उसळला, निफ्टी २४,३१७ वर बंद

दिवसभर अस्थिर राहिलेल्या भारतीय शेअर बाजाराने गुरुवारी अखेरच्या तासात दमदार पुनरागमन केले. सुरुवातीपासूनच बाजारात चढ-उतार सुरू होते. काही काळ निर्देशांक लाल निशाणावर होते, तर काही वेळ हिरव्या निशाणावर व्यवहार होत…

अडानी एंटरप्राइजेज को बड़ा झटका! ₹1,160 करोड़ का घाटा, निवेशकों की नजरें टिकीं

नई दिल्ली : उद्योगपति गौतम अडानी के नेतृत्व वाली अडानी एंटरप्राइजेज के लिए जून तिमाही के नतीजे चुनौतीपूर्ण रहे हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे…