धर्मेंद्र को याद करते ही छलक पड़े सनी देओल के आँसू, ‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर लॉन्च पर दिखा भावुक पल

पिता का नाम सुनते ही भावुक हुए सनी देओल, ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नहीं रोक पाए अपने आँसू

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया, लेकिन इस दौरान एक ऐसा भावुक पल देखने को मिला जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पिता धर्मेंद्र का जिक्र होते ही सनी देओल की आँखें नम हो गईं और वह खुद को संभाल नहीं पाए।

ट्रेलर लॉन्च समारोह में फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी ने बताया कि धर्मेंद्र ने फिल्म के कुछ हिस्से देखे थे। उन्होंने फिल्म की सराहना करते हुए कहा था कि यह दर्शकों के दिलों को जरूर छुएगी। जैसे ही संतोषी ने यह बात साझा की, सनी देओल भावुक हो गए और उनकी आँखों से आँसू छलक पड़े। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने इस पल को बेहद भावनात्मक बताया। इसी दौरान अभिनेत्री शबाना आज़मी ने भी देओल परिवार के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले धर्मेंद्र के साथ काम करने का अवसर मिला, फिर सनी और करण देओल के साथ स्क्रीन साझा की। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अब सिर्फ बॉबी देओल के साथ काम करना बाकी है।

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की बात करें तो यह केवल इतिहास की पृष्ठभूमि तक सीमित नहीं है, बल्कि एक माँ और बेटे के रिश्ते की भावनात्मक कहानी भी दर्शाती है। सनी देओल ने विश्वास जताया कि फिल्म देखने के बाद हर दर्शक का अपनी माँ के प्रति प्यार और सम्मान पहले से अधिक बढ़ जाएगा। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर लॉन्च के दौरान सनी देओल का भावुक अंदाज़ सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

9 साल बाद लौट रही है ‘Mom’ की विरासत! श्रीदेवी की जगह अब बेटी खुशी कपूर निभाएंगी लीड रोल

मुंबई :  दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की आखिरी फिल्म ‘Mom’ ने साल 2017 में दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। अब करीब 9 साल बाद इस सुपरहिट फिल्म का…

एक्शन सीन के दौरान घायल हुए राम चरण, सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से आई राहत भरी खबर

मुंबई : साउथ सुपरस्टार राम चरण को लेकर उनके फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। फिल्म ‘पेड्डी’ की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन करते समय उनके…