Nagpur Rain Alert: कल नागपुर में स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट के बीच 29 जुलाई को स्कूल, कॉलेज, आंगनवाड़ी और कोचिंग क्लासेस में छुट्टी घोषित

नागपुर: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए नागपुर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को नागपुर शहर, नागपुर ग्रामीण, हिंगणा और कामठी क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी आंगनवाड़ी, स्कूल, कॉलेज तथा कोचिंग क्लासेस में अवकाश घोषित किया है।

जिला प्रशासन के अनुसार, 28 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे तक नागपुर शहर में 108 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, 28 से 30 जुलाई के बीच जिले में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन का कहना है कि लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका है।

इसी संभावित खतरे को देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत मिले अधिकारों का उपयोग करते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से भी मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और केवल आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

जूनियर कॉलेज के 10 हजार शिक्षकों पर अतिरिक्त होने का खतरा!

नागपुर : अनुदानित जूनियर कॉलेजों में पढ़ाने वाले हजारों शिक्षकों के लिए नई संचमान्यता चिंता का कारण बन गई है। 2025-26 के लिए पहले जहां कक्षा और तुकड़ी के आधार…

बेलतरोड़ी में आधी रात फायरिंग, दो युवक गंभीर; इलाके में मचा हड़कंप

नागपुर : पोला और मारबत उत्सव को देखते हुए शहर में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त था। इसी बीच बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में आधी रात के बाद हुई फायरिंग ने सुरक्षा…