सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर लंबे समय से इंतजार बना हुआ है। महंगाई के बढ़ते दौर में हर किसी की नजर इस बात पर है कि नया वेतन आयोग कब लागू होगा और इससे किसे कितना फायदा मिलेगा। फिलहाल आयोग की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं और इससे देशभर के करीब 1 करोड़ लोगों को लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, पूर्व सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित 8वें वेतन आयोग ने कर्मचारी संगठनों, पेंशनर्स और अन्य संबंधित पक्षों से सुझाव और सिफारिशें मांगी हैं। आयोग इन सुझावों के आधार पर वेतन, भत्तों और पेंशन से जुड़ी अपनी अंतिम सिफारिशें तैयार करेगा।
क्या है ताजा अपडेट?
8वें वेतन आयोग के लिए कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स से ऑनलाइन सुझाव लेने की प्रक्रिया 15 जून 2026 को पूरी हो चुकी है। अब सभी केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और केंद्र शासित प्रदेशों को 31 जुलाई 2026 तक अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़ा सेवा संबंधी डेटा आयोग के पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके साथ ही आयोग विभिन्न राज्यों में कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकें भी कर रहा है। इन चर्चाओं के बाद वेतन, भत्तों और पेंशन को लेकर अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
किन लोगों को मिलेगा 8वें वेतन आयोग का लाभ?
केंद्रीय सरकारी कर्मचारी
रक्षा बलों के कर्मचारी
अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारी
केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारी
भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी
संसद के कानून से स्थापित कुछ नियामक संस्थाओं के कर्मचारी (RBI को छोड़कर)
सुप्रीम कोर्ट और कुछ हाईकोर्ट के पात्र अधिकारी एवं कर्मचारी
केंद्र शासित प्रदेशों के न्यायिक अधिकारीफिलहाल 8वें वेतन आयोग की अंतिम सिफारिशें और लागू होने की तारीख का इंतजार किया जा रहा है। आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही वेतन, भत्तों और पेंशन में होने वाले बदलाव की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।


