हर्षित राणा को लगी नई चोट, अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स से हुए बाहर

विदर्भ के यश ठाकुर को मिला टीम इंडिया में मौका, दोनों टूर्नामेंट में संभालेंगे मोर्चा

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा नई चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज और 2026 एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विदर्भ के 27 वर्षीय तेज गेंदबाज यश ठाकुर को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

हर्षित राणा को जून में इंग्लैंड दौरे के दौरान टी-20 सीरीज में हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी। वह इस चोट से उबरने के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सलेंस में थे। इसी बीच 7 सितंबर को अभ्यास के दौरान गेंदबाजी करते समय उनके रेक्टस फेमोरिस मांसपेशी में चोट लग गई। नई चोट के चलते अब उन्हें दोनों प्रतियोगिताओं से बाहर होना पड़ा है। हर्षित की जगह टीम में शामिल किए गए यश ठाकुर ने जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे दौरे से अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने अब तक दो टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें चार विकेट हासिल किए हैं। वहीं, सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यश ठाकुर का अच्छा अनुभव है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 50 मैच खेलकर 81 विकेट लिए हैं।

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी। दोनों टीमों के बीच 13, 15 और 17 सितंबर को मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद भारतीय पुरुष टीम 2026 एशियन गेम्स में हिस्सा लेगी, जहां उसका पहला मुकाबला 28 सितंबर को होगा। यश ठाकुर को दोनों प्रतियोगिताओं के लिए हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम :
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम :
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और यश ठाकुर

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

Joe Root का वर्ल्ड रिकॉर्ड! बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग में भी बने नंबर-1

बर्मिंघम : इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में इंग्लैंड ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इसी बीच इंग्लैंड…

टीम इंडिया का IPL 2027 तक ‘फुल पैक’ शेड्यूल, 14 वनडे, 16 टी20 और 7 टेस्ट; विराट-रोहित के फैंस के लिए खास मौका

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम का IPL 2027 तक का इंटरनेशनल शेड्यूल बेहद व्यस्त रहने वाला है। BCCI के प्लान के मुताबिक इस दौरान टीम इंडिया 7 टेस्ट, 14…