हरियाली का संकल्प: अदानी पावर तिरोड़ा में पर्यावरण सप्ताह का भव्य समापन

तिरोड़ा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अदानी पावर लिमिटेड, तिरोड़ा में 5 जून से 11 जून 2026 तक विश्व पर्यावरण सप्ताह का आयोजन उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया गया। स्टेशन हेड मयंक दोशी के नेतृत्व में आयोजित इस सप्ताह के दौरान पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कई रचनात्मक और जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस वर्ष का पर्यावरण सप्ताह “प्रकृति से प्रेरणा: जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” थीम पर आधारित रहा। सप्ताह भर ग्रीन रैली, वृक्षारोपण अभियान, स्लोगन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, ऑनलाइन क्विज और कचरा प्रबंधन प्रशिक्षण जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
11 जून को आयोजित समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में गुमधावाड़ा की सरपंच पद्मा कंगाली, उपसरपंच अनिल भगत, खैरबोडी की सरपंच विद्या टेंभरे, चिखली के सरपंच कैलास पटले, काचेवनी के उपसरपंच संतोष चौधरी तथा मेहंदीपूर के उपसरपंच बावणे सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंच पर स्टेशन हेड मयंक दोशी के साथ ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस हेड उदय चव्हाण, सेफ्टी विभाग के अनुप कुमार सिंह, क्वालिटी विभाग के रामाकृष्णा तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मयंक दोशी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार या किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर व्यक्ति का सामाजिक और नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाएं, तो आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और बेहतर भविष्य दे सकते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अदानी पावर की ओर से चालू वर्ष में 80 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन प्रवीण शाह ने किया, जबकि राहुल शेजव ने आभार व्यक्त किया। पर्यावरण सप्ताह को सफल बनाने में गिरीश कुलकर्णी, पर्यावरण विभाग की टीम तथा पावरमेक कंपनी के कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों और कर्मचारियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरे सप्ताह चले इस अभियान ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ हरित भविष्य के प्रति सामूहिक संकल्प को भी मजबूत किया।

Related Posts

हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो में देरी! अधूरे स्टेशनों पर भड़के पुणेकर, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

पुणे: हिंजवड़ी से शिवाजीनगर तक प्रस्तावित मेट्रो सेवा की शुरुआत को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। मेट्रो के कई स्टेशन अभी भी अधूरे हैं, लेकिन प्रशासन की…

धामनगांव–दिपोरी रेल खंड में आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम शुरू, ट्रेन संचालन होगा और अधिक सुरक्षित

नागपुर : मध्य रेल के नागपुर मंडल ने रेल सुरक्षा और परिचालन क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए धामनगांव–दिपोरी खंड में 10.28 किलोमीटर लंबी स्वचालित ब्लॉक…