पुणे : पुणे के एरंडवणे स्थित सेवा भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जनकल्याण समिति, महाराष्ट्र प्रांत द्वारा संचालित विभिन्न सेवाभावी उपक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सेवा भवन डायलिसिस सेंटर, स्वास्थ्य एवं सलाह केंद्र तथा स्व. मुकुंदराव पणशीकर प्रशिक्षण केंद्र के कार्यों का आढावा लिया गया।
बैठक में डायलिसिस प्रक्रिया की गुणवत्ता, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं, समाज में डायलिसिस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे अभियान तथा भविष्य की सेवाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने समाज के जरूरतमंद मरीजों तक स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह राजन गोरे, प्रांत सहकार्यवाह मुकुल पाडगावकर, संगठन मंत्री पराग कंगले, सहकोषाध्यक्ष चंदन कटारिया, प्रांत समिति सदस्य विनायकराव डंबीर, प्रांत प्रशासकीय अधिकारी गौरी टोपकर, सेवा भवन डायलिसिस प्रकल्प की अध्यक्ष स्वाती बेलसरे, कार्यवाह पलाश देवळनकर, सहकार्यवाह उमा जोशी, डॉ. राजन पंडित, अजेय उपाध्ये, प्रशासकीय अधिकारी ऋषिकेश मुठाळ, पुणे महानगर कार्यवाह सचिन भोसले तथा पुणे महानगर प्रचारक रोहित रिसबूड सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा नगरसेवक धीरज घाटे, गणेश बिडकर, सुनील पांडे, पुनीत जोशी और मंजुश्री खर्डेकर ने भी सेवाभावी परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त की। रुग्णों और उनके परिजनों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया गया। बैठक के दौरान यह मत व्यक्त किया गया कि सेवा भवन जैसे उपक्रम केवल स्वास्थ्य सेवा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज में सेवा, संवेदनशीलता और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का कार्य भी कर रहे हैं। जरूरतमंद मरीजों को आधार देने वाले ऐसे प्रकल्प समाज के लिए प्रेरणादायी हैं और इन्हें भविष्य में और अधिक सहयोग एवं बळ मिलने की आवश्यकता है।

