सिद्धिविनायक मंदिर दान मामले में बड़ा फैसला, एकनाथ शिंदे ने दिए विशेष जांच के आदेश

पांच साल की नकद दान राशि, गहनों और कीमती वस्तुओं का होगा हिसाब; गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई

मुंबई : मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंदिर में पिछले पांच वर्षों के दौरान जमा हुई नकद दान राशि, गहनों और अन्य कीमती वस्तुओं की विशेष जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इस जांच के माध्यम से मंदिर के आर्थिक व्यवहारों की पूरी जानकारी सामने लाई जाएगी। इसमें दान राशि की नोंद, गहनों का रिकॉर्ड, कीमती वस्तुओं का हिसाब और उनके प्रबंधन की प्रक्रिया की जांच की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के अध्यक्ष सदा सरवणकर ने मंत्रालय में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। इस दौरान करीब 20 मिनट तक चर्चा हुई, जिसके बाद मंदिर के पिछले पांच वर्षों के आर्थिक व्यवहारों की विशेष जांच कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव असीम गुप्ता को जांच प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
सरकार की ओर से कहा गया है कि अगर जांच में किसी भी तरह की आर्थिक अनियमितता या गड़बड़ी सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिद्धिविनायक मंदिर देशभर के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में मंदिर में आने वाली दान राशि और कीमती वस्तुओं के प्रबंधन को लेकर उठे सवालों के बीच यह जांच काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वहीं, इस मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

मंत्रालय में 550 कर्मचारियों पर गिरी गाज, मूल विभाग में भेजे गए अधिकारी-कर्मचारी

मुंबई : मंत्रालय और मंत्रियों के कार्यालयों में बिना तय प्रक्रिया के काम कर रहे करीब 550 अधिकारी और कर्मचारियों को अब उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया…

3 महीने में 3 बड़े चक्रवातों का खतरा! 44 साल के औसत से ज्यादा रह सकती है ताकत

देश में कहीं बारिश की कमी किसानों की चिंता बढ़ा रही है, तो अब मौसम को लेकर एक और बड़ी आशंका सामने आई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के…