लाडली बहनों के लिए राहत भरी खबर! eKYC दोबारा शुरू करने को तैयार सरकार, मुख्यमंत्री फडणवीस का बड़ा ऐलान

मुंबई : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लाडकी बहिन योजना को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि जो महिलाएं योजना के लिए पात्र हैं लेकिन किसी कारणवश उनकी eKYC प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई, उनके लिए सरकार एक बार फिर eKYC की सुविधा शुरू करने को तैयार है।
राज्य में बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाडकी बहिन योजना का लाभ लिया है। eKYC प्रक्रिया के बाद करीब 80 लाख महिलाओं को योजना से बाहर किया गया। इनमें लगभग 28 लाख महिलाओं की eKYC पूरी नहीं होने की जानकारी सामने आई है। इसके चलते कई पात्र महिलाओं को भी योजना का लाभ नहीं मिल सका।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्पष्ट किया कि जिन महिलाओं ने eKYC पूरी नहीं की है या जो योजना के लिए अपात्र हैं, उनका हप्ता फिलहाल रोका गया है। हालांकि, पात्र महिलाओं का किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “जिन महिलाओं की eKYC बाकी रह गई है, उनके लिए हम दोबारा विंडो शुरू करने के लिए तैयार हैं।”
इस बीच, लाभार्थी महिलाओं की नजर अब मई महीने की किस्त पर टिकी हुई है। फिलहाल सरकार की ओर से मई की किस्त जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले मार्च और अप्रैल महीने की संयुक्त किस्त 15 मई को लाभार्थियों के खातों में जमा की गई थी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि मई महीने की किस्त भी इसी अवधि में जारी की जा सकती है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…