नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा का अनावरण

नवी मुंबई : नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा का शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों अनावरण किया गया। केवल आठ महीनों में तैयार किए गए इस स्मारक को लेकर मुख्यमंत्री ने अदानी एयरपोर्ट लिमिटेड और सिडको की सराहना करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज पूरे देश के लिए प्रेरणा के प्रतीक हैं। एयरपोर्ट परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित होने से देश और विदेश से आने वाले यात्रियों को महाराष्ट्र के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और शौर्य की जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह स्मारक यात्रियों को प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को दिवंगत जननेता डी. बी. पाटील का नाम देने की मांग का भी समर्थन दोहराया। उन्होंने कहा कि इस दिशा में प्रयास जारी हैं और एयरपोर्ट का नाम डी. बी. पाटील के नाम पर रखने के लिए लगातार पहल की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवाजी महाराज की यह भव्य प्रतिमा एयरपोर्ट की पहचान को नई ऊंचाई देने के साथ-साथ महाराष्ट्र की समृद्ध विरासत और स्वाभिमान का भी प्रतीक बनेगी।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…