गणेशोत्सव में सोना खरीदने वालों को बड़ी राहत, 10 ग्राम पर ₹9,200 सस्ता हुआ सोना

24 कैरेट सोने का भाव ₹1,53,170 प्रति 10 ग्राम, जानिए 22 और 18 कैरेट के आज के ताजा दाम

Gold Rate Today : गणेशोत्सव के बीच सोना खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। आज सर्राफा बाजार खुलते ही सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम भाव में ₹9,200 की कमी आई है। इस गिरावट के बाद 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,53,170 हो गया है। ऐसे में त्योहार के दौरान गहने खरीदने या सोने में निवेश करने की योजना बना रहे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

गणेशोत्सव के दौरान महाराष्ट्र में सोना-चांदी और आभूषण खरीदने की परंपरा रही है। त्योहार के इस माहौल में कई लोग अपने परिवार के लिए गहने खरीदते हैं। ऐसे में सोने के दाम में आई गिरावट खरीददारों के लिए अच्छी खबर मानी जा रही है।

24 कैरेट सोने का आज का भाव

आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,317 प्रति ग्राम है। 8 ग्राम सोने का भाव ₹1,22,536, जबकि 10 ग्राम की कीमत ₹1,53,170 है। वहीं 100 ग्राम सोने की कीमत ₹15,31,700 है।

22 कैरेट सोने का आज का भाव

22 कैरेट सोने का भाव आज ₹14,040 प्रति ग्राम है। 8 ग्राम सोने की कीमत ₹1,12,320 और 10 ग्राम की कीमत ₹1,40,400 है। 100 ग्राम सोने का भाव ₹14,04,000 है।

18 कैरेट सोने का आज का भाव

18 कैरेट सोने की कीमत ₹11,488 प्रति ग्राम है। 8 ग्राम सोने का भाव ₹91,904, जबकि 10 ग्राम की कीमत ₹1,14,880 है। 100 ग्राम सोने का भाव ₹11,48,800 है। सोने की कीमतों में रोजाना बदलाव होता रहता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति, डॉलर की कीमत, मांग और आपूर्ति सहित कई आर्थिक कारणों का असर सोने के भाव पर पड़ता है। इसलिए अगर आप गणेशोत्सव में सोना खरीदने का मन बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने स्थानीय सर्राफा बाजार में आज का ताजा भाव जरूर जांच लें।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

लाडकी बहिण योजना पर बड़ी अपडेट! गणेशोत्सव में खाते में आएंगे ₹1500 या ₹3000?

मुंबई  : मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। गणेशोत्सव के दौरान लाडकी बहिणों के बैंक खातों में योजना की किस्त जमा…

गणराया के आगमन पर सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट में ₹490 की गिरावट; जानें आज के रेट

गणेशोत्सव की शुरुआत के साथ ही सोना खरीदने का मन बना रहे ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। गणेशोत्सव के पहले दिन सोने के दाम में बड़ी गिरावट देखने…