रिकॉर्डधारी आरोपी धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार, संभावित गंभीर अपराध टला

नागपुर : लकड़गंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए धारदार हथियार के साथ घूम रहे एक रिकॉर्डधारी आरोपी को गिरफ्तार किया है। समय रहते की गई इस कार्रवाई से संभावित गंभीर अपराध होने से पहले ही उसे टालने में पुलिस को सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई की रात करीब 12.35 बजे पुलिस सिपाही सूरज देशमुख और RTPC अजय पाटील को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद रंग की मोपेड पर धारदार हथियार लेकर पावर हाउस चौक क्षेत्र में वसूली के इरादे से संदिग्ध रूप से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मेहता पेट्रोल पंप के पास निगरानी शुरू की और आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने हथियार को मोपेड के नीचे छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए हथियार जब्त कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मोहम्मद सोहेल मोहम्मद पठाण, निवासी गोरोबा मैदान, लकड़गंज के रूप में हुई। पुलिस रिकॉर्ड की जांच में आरोपी के खिलाफ पाचपावली सहित अन्य थानों में भी गंभीर अपराध दर्ज होने की जानकारी सामने आई। प्रारंभिक जांच में वह वसूली के इरादे से हथियार लेकर घूमता मिला। पुलिस ने आरोपी से धारदार हथियार और मोपेड जब्त कर उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…