राष्ट्रपति भवन में गूंजा मध्य भारत का लोक रंग, 120 कलाकारों ने पेश की सांस्कृतिक विरासत

‘At Home’ कार्यक्रम में महाराष्ट्र समेत चार राज्यों की लोककलाओं ने मोहा मन

नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘At Home’ कार्यक्रम में दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (SCZCC), नागपुर की ओर से मध्य भारत की समृद्ध लोकसंस्कृति का भव्य प्रदर्शन किया गया। 15 से 17 अगस्त 2026 तक चले इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा की पारंपरिक लोककलाओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।

दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की संचालिका आस्था कार्लेकर के मार्गदर्शन में आयोजित इस सांस्कृतिक प्रस्तुति में क्षेत्र के करीब 120 कलाकारों ने हिस्सा लिया। कलाकारों ने अलग-अलग राज्यों की लोकनृत्य, संगीत और वाद्य परंपराओं के जरिए देश की सांस्कृतिक विविधता को राष्ट्रपति भवन के प्रतिष्ठित मंच पर जीवंत किया। महाराष्ट्र की ओर से लावणी, कोली नृत्य, लेझिम, झांझ, धनगरी गजा, तुतारी, ढोल-ताशा, दशावतार और सोंगी मुखवटे प्रस्तुत किए गए। वहीं मध्यप्रदेश के भगोरिया, गणगौर, बैगा कर्मा और बधाई नृत्य ने अपनी अलग पहचान बनाई। छत्तीसगढ़ के मुरिया, गेड़ी, गौर मारिया और कक्सार नृत्य तथा गोवा के समई नृत्य, घुमट और घोड़े मोडणी ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

पारंपरिक सजावट ने बढ़ाई कार्यक्रम की खूबसूरती

कार्यक्रम स्थल पर महाराष्ट्र की लोकसंस्कृति को दर्शाने वाली विशेष पारंपरिक सजावट भी की गई। रंगोली, आकाशकंदील, केले के पत्तों से तैयार प्रवेशद्वार तथा खजूर और नारियल के पत्तों से बनाए गए पारंपरिक गेट ने पूरे वातावरण को भारतीय संस्कृति के रंगों से भर दिया। संगीत संयोजन की जिम्मेदारी पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के निदेशक अश्विन दळवी ने संभाली, जबकि नृत्य निर्देशन मैत्री बापट, पुणे ने किया।

राष्ट्रपति भवन जैसे प्रतिष्ठित मंच पर लोककलाओं की यह प्रस्तुति केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रही, बल्कि मध्य भारत की लोकपरंपराओं, कलाकारों की प्रतिभा और सदियों पुराने लोकवारसे को देश के सामने रखने का अवसर भी बनी। अलग-अलग राज्यों की विविध परंपराओं को एक ही मंच पर देखकर भारतीय संस्कृति की ‘विविधता में एकता’ की तस्वीर भी साफ दिखाई दी।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

मंत्रालय में 550 कर्मचारियों पर गिरी गाज, मूल विभाग में भेजे गए अधिकारी-कर्मचारी

मुंबई : मंत्रालय और मंत्रियों के कार्यालयों में बिना तय प्रक्रिया के काम कर रहे करीब 550 अधिकारी और कर्मचारियों को अब उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया…

3 महीने में 3 बड़े चक्रवातों का खतरा! 44 साल के औसत से ज्यादा रह सकती है ताकत

देश में कहीं बारिश की कमी किसानों की चिंता बढ़ा रही है, तो अब मौसम को लेकर एक और बड़ी आशंका सामने आई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के…