राम मंदिर मामले में SIT को सुप्रीम कोर्ट का आदेश, जल्द पेश करें जांच रिपोर्ट

दान में कथित गड़बड़ी की जांच पर कोर्ट की नजर, सीलबंद लिफाफे में मांगी स्टेटस रिपोर्ट

नई दिल्ली : अयोध्या के राम मंदिर में दान के कथित दुरुपयोग और अनियमितताओं की जांच अब तेजी से आगे बढ़ सकती है। मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) को सुप्रीम कोर्ट ने जांच जल्द से जल्द पूरी करने और उसकी स्थिति रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश करने का निर्देश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फॉरेंसिक ऑडिटर की मौजूदगी वाली SIT द्वारा पेश की जाने वाली स्टेटस रिपोर्ट को पहले अदालत खुद देखेगी। इसके बाद यह तय किया जाएगा कि रिपोर्ट सभी संबंधित पक्षों को उपलब्ध कराई जाए या नहीं। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि जांच की गुणवत्ता और पारदर्शिता बेहतर बनाने के लिए विभिन्न याचिकाकर्ताओं की ओर से दिए गए सुझावों पर SIT निष्पक्ष और वस्तुनिष्ठ तरीके से विचार करे।

राम मंदिर से जुड़े दान और आर्थिक लेन-देन का मामला संवेदनशील होने के कारण इस जांच पर लोगों की नजर बनी हुई है। अब SIT की अगली रिपोर्ट से इस मामले की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है, यह देखना अहम होगा।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

आतंकवाद को नीति का हथियार बनाना बर्दाश्त नहीं! जयशंकर ने पाकिस्तान को सुनाया दो टूक संदेश

नई दिल्ली : आतंकवाद के कारण दुनिया के कई हिस्सों में शांति और सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। ऐसे में भारत ने एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ अपना…

125 किलोमीटर का रेल मार्ग, 103 किलोमीटर सुरंगों से! हिमालय में बन रही भारतीय रेलवे की अनोखी लाइन

नई दिल्ली : पहाड़ों की ऊंचाइयों के बीच बसे धार्मिक स्थलों तक पहुंचना अब पहले से आसान होने वाला है। उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में भारतीय रेलवे एक ऐसे…