रणबीर-साई पल्लवी की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेय की आवाज ने जीता दिल

गणेशोत्सव में फैंस को खास तोहफा, सीता स्वयंवर से वनवास तक की दिखी झलक

Ramayana First Song Jai Jai Ram Released : नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। गणेश चतुर्थी के खास मौके पर फिल्म के मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज हो गया है। गाने के सामने आते ही रामायण के भव्य संसार की झलक देखकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

सीता स्वयंवर से वनवास तक की झलक

‘जय जय राम’ गाने में भगवान श्रीराम और माता सीता के स्वयंवर के भव्य दृश्य देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारियों और वनवास से पहले के भावुक पलों को भी गाने में दिखाया गया है। इन दृश्यों में राम और सीता के रिश्ते के साथ-साथ कहानी के भावनात्मक पक्ष की भी झलक मिलती है। गाने में लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे रवि दुबे और भरत के किरदार में नजर आने वाले आदिनाथ कोठारे की भी झलक दिखाई गई है। इन किरदारों को देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ना तय माना जा रहा है।

ए. आर. रहमान का संगीत, अरिजीत-श्रेय की आवाज

‘जय जय राम’ को संगीत दिया है ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान ने। इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। वहीं गाने के बोल प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। फिल्म के संगीत को लेकर भी खास तैयारी की गई है। ए. आर. रहमान के साथ मशहूर हॉलीवुड संगीतकार हैंस जिमर भी इस फिल्म के संगीत से जुड़े हैं। ऐसे में ‘रामायण’ का संगीत भी फिल्म का एक खास आकर्षण बनने वाला है।

दिवाली 2026 में आएगा पहला भाग

‘रामायण’ को दो भागों में बनाया जा रहा है। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में दर्शकों के सामने आएगा। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा यश रावण और सनी देओल हनुमान की महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ‘जय जय राम’ के जरिए फिल्म की पहली बड़ी झलक सामने आने के बाद अब दर्शकों को इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

सोनू निगम ने बेचा BKC का आलीशान ऑफिस, तीन साल में कमाए 3.70 करोड़ रुपये

मुंबई : अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले मशहूर गायक सोनू निगम एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि…

Haiwaan BO Collection: दो बड़े स्टार्स के बावजूद ‘हैवान’ की कमाई फीकी, पहले दिन सिर्फ इतने करोड़

मुंबई : अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे दो बड़े कलाकारों से सजी फिल्म ‘हैवान’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता…