‘रामायण’ में भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर ने अपने किरदार को लेकर पहली बार अपनी भावनाएं साझा की हैं। रणबीर के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का एक BTS वीडियो जारी किया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि श्रीराम की भूमिका उनके लिए सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है।
रणबीर ने कहा कि प्रभु श्रीराम की सबसे बड़ी शक्ति उनका धनुष नहीं, बल्कि क्षमा करने की क्षमता है। उन्होंने यह भी माना कि आखिरकार सब कुछ उस व्यक्ति की श्रद्धा और सादगी पर आकर टिकता है, जो श्रीराम की भूमिका निभा रहा है। रणबीर ने कहा, “दररोज मी स्वतःला एकच गोष्ट आठवण करून द्यायचो की माझं काम या भूमिकेला न्याय देणं नाही, तर या कथेबद्दल लोकांच्या मनात असलेल्या विश्वासाला पात्र ठरणं आहे.” यानी उनके लिए चुनौती सिर्फ किरदार को निभाने की नहीं, बल्कि रामायण की कहानी से लोगों की भावनात्मक और धार्मिक आस्था को समझते हुए उसे पर्दे पर पेश करने की है।
‘रामायण’ में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जबकि निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियो ने किया है। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होने की जानकारी दी गई है। फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी।


