महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा में झंकार महिला मंडल की पहल

मानसिक चिकित्सालय की 200 महिला निवासियों को ग्रूमिंग किट, SET प्रशिक्षणार्थियों को टूल किट

नागपुर, प्रणय डाबरे ( प्रतिनिधी) : सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए झंकार महिला मंडल, नागपुर द्वारा सामाजिक सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में विभिन्न पहल की जा रही हैं।

5 अक्टूबर 2026 को झंकार महिला मंडल की ओर से मानसिक चिकित्सालय, नागपुर में विशेष सामाजिक सेवा गतिविधि आयोजित की गई। मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रीना पांडे, उपाध्यक्ष श्रीमती किरण सिन्हा सहित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। श्रीमती रीना पांडे ने महिला निवासियों से आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान लगभग 200 महिला निवासियों को ब्यूटी एवं ग्रूमिंग किट तथा जूँ की दवा वितरित की गई। महिला निवासियों ने गीत प्रस्तुत किए और अपने हाथों से तैयार किए गए हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन किया। झंकार महिला मंडल की सदस्यों ने इन उत्पादों की खरीद कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। इसी क्रम में 6 अक्टूबर 2026 को वेकोलि के स्किल डेवलपमेंट सेंटर, HRD विभाग, इंदोरा कॉम्प्लेक्स, नागपुर में ATDC के सहयोग से Self-Employed Tailor (SET) कौशल विकास कार्यक्रम के प्रथम बैच का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती रीना पांडे, ATDC की निदेशक डॉ. रूपाली शुक्ला, झंकार महिला मंडल की पदाधिकारी एवं सदस्य तथा वेकोलि के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

SET कार्यक्रम के तहत महिलाओं तथा ग्रामीण एवं वंचित युवाओं को सिलाई, कटिंग, परिधान निर्माण और उद्यमिता जैसे बाजारोन्मुखी कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्रीमती रीना पांडे ने प्रशिक्षणार्थियों को टूल किट वितरित किए और कौशल का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कौशल आत्मविश्वास, सम्मानजनक आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण का आधार है। झंकार महिला मंडल द्वारा इस तरह की पहल के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, सामाजिक सेवा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

वेकोलि में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ

नागपूर,प्रणय डाबरे (प्रतिनिधि) : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ.…

विदर्भ को दुष्कालमुक्त बनाने पर जोर, जलसंरक्षण और फसल नियोजन को बताया जरूरी; नितिन गडकरी का आह्वान

नागपुर : विदर्भ में सूखे की समस्या केवल खेतों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर किसानों की आर्थिक स्थिति और ग्रामीण जीवन पर भी पड़ता है। ऐसे में किसानों…