मंचूरियन में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को बनाया शिकार, वीडियो बनाकर महीनों तक किया ब्लैकमेल

छत्रपति संभाजीनगर : बीड जिले के अंबाजोगाई क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। इस प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता केज तालुका की रहने वाली है। आरोप है कि महेश करपे और पवन कराड नामक दो युवकों ने उसका पीछा किया और उसे जबरन मंचूरियन खिलाया। बताया जा रहा है कि खाद्य पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाया गया था, जिसके सेवन के बाद युवती बेहोश हो गई।
पीड़िता के बेहोश होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उन्होंने घटना के फोटो और वीडियो भी बना लिए। बाद में इन्हीं तस्वीरों और वीडियो के आधार पर युवती को लगातार ब्लैकमेल किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि फरवरी से जून के बीच आरोपियों ने धमकी देकर कई बार युवती का शोषण किया। साथ ही उससे करीब तीन लाख रुपये और साढ़े छह तोला सोना भी हड़प लिया। आरोप है कि युवती को पुणे के एक लॉज में ले जाकर भी उसके साथ अत्याचार किया गया।
घटना की शिकायत मिलने के बाद अंबाजोगाई शहर पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है। मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष जाधव कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

शिवाजीनगर से औंध तक जाम ही जाम! मेट्रो काम, अतिक्रमण और गड्ढों से पुणेकर परेशान

पुणे : पुणे के गणेशखिंड रोड पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिवाजीनगर से औंध तक मेट्रो निर्माण कार्य, सड़क किनारे अतिक्रमण और जगह-जगह बने गड्ढों…

OSD ने संभाला नियोजन अधिकारी का कक्ष

नांदेड : करीब छह महीने बाद होने जा रही जिला नियोजन समिति की बैठक से पहले नांदेड कलेक्टरेट में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। पालकमंत्री अतुल…