बीड के पुरुषोत्तमपुरी में बड़ा हादसा, 50 से अधिक श्रद्धालुओं की नाव पलटी

बीड: महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगांव तालुका स्थित पुरुषोत्तमपुरी में एक बड़ा हादसा सामने आया है। दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक नाव गोदावरी नदी में पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाव में करीब 50 से 60 श्रद्धालु सवार थे।
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन, बचाव दल और नाव चालकों की मदद से युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक लगभग 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अन्य श्रद्धालुओं की तलाश जारी है।
पुरुषोत्तमपुरी में इन दिनों पवित्र अधिक मास के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। नदी पार करने के लिए नावों का उपयोग किया जाता है। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि नाव में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
बताया जा रहा है कि नाव पलटने के बाद कई श्रद्धालु नदी में बह गए। कुछ बच्चों के लापता होने की भी आशंका जताई जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने बचाव अभियान तेज कर दिया है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
फिलहाल हादसे में प्रभावित लोगों की सही संख्या और नुकसान को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

शिवाजीनगर से औंध तक जाम ही जाम! मेट्रो काम, अतिक्रमण और गड्ढों से पुणेकर परेशान

पुणे : पुणे के गणेशखिंड रोड पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिवाजीनगर से औंध तक मेट्रो निर्माण कार्य, सड़क किनारे अतिक्रमण और जगह-जगह बने गड्ढों…

OSD ने संभाला नियोजन अधिकारी का कक्ष

नांदेड : करीब छह महीने बाद होने जा रही जिला नियोजन समिति की बैठक से पहले नांदेड कलेक्टरेट में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। पालकमंत्री अतुल…