बच्चों के फॉर्म्युला मिल्क पर Nestlé के खिलाफ FSSAI की कार्रवाई, प्रचार के दावों पर मांगा जवाब

NAN एक्सेला प्रो, लैक्टोजेन प्रो और फॉलो-अप फॉर्म्युला से जुड़े मामले; एक प्रोडक्ट में बायोटिन की मात्रा भी जांच के दायरे में

नई दिल्ली : छोटे बच्चों के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म्युला मिल्क को लेकर Nestlé India Limited मुश्किल में घिरती नजर आ रही है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कंपनी के तीन न्यूट्रिएंट प्रोडक्ट्स से जुड़े मामलों में कानूनी प्रक्रिया शुरू की है। FSSAI के एडज्युडिकेशन सेक्शन की नोटिस के मुताबिक, कंपनी से इन प्रोडक्ट्स से जुड़े कुछ प्रचारात्मक दावों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

FSSAI की कार्रवाई में Nestlé के NAN एक्सेला प्रो स्टेज 1, लैक्टोजेन प्रो 1 और एक फॉलो-अप फॉर्म्युला शामिल हैं। प्राधिकरण के अनुसार, इन प्रोडक्ट्स के प्रमोशन में किए गए कुछ दावों में नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई है।

5 HMOs और व्हे प्रोटीन के दावों पर सवाल

FSSAI के मुताबिक, NAN एक्सेला प्रो स्टेज 1 के प्रचार में 5 HMOs और व्हे प्रोटीन से जुड़े दावे किए गए थे। वहीं, लैक्टोजेन प्रो 1 के प्रमोशन में व्हे प्रोटीन को आसानी से पचने वाला बताया गया था। इन दावों को लेकर FSSAI ने कंपनी से जवाब मांगा है। प्राधिकरण के अनुसार, ऐसे प्रचार से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया गया और इन दावों का इस्तेमाल प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था।

एक फॉलो-अप फॉर्म्युला में बायोटिन की मात्रा भी जांची गई

मामला केवल विज्ञापन या प्रमोशनल दावों तक सीमित नहीं है। FSSAI के अनुसार, Nestlé India के एक फॉलो-अप फॉर्म्युला के सैंपल की जांच में बायोटिन की मात्रा निर्धारित मापदंड से अधिक पाई गई। इस सैंपल को दोबारा जांच के लिए लैब भेजा गया था और दोबारा हुई जांच में भी बायोटिन की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई गई।

तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई

इन निष्कर्षों के आधार पर FSSAI ने Nestlé India के संबंधित तीन प्रोडक्ट्स को लेकर तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। फिलहाल यह मामला एडज्युडिकेशन प्रक्रिया में है और इसी कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। FSSAI ने यह भी कहा है कि छोटे बच्चों के लिए ऐसे प्रोडक्ट खरीदते समय सिर्फ विज्ञापन में किए गए दावों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। ऐसे फॉर्म्युला प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह से करने की बात भी कही गई है।

Nestlé के शेयर पर भी नजर

इस खबर के बीच Nestlé India के शेयर में भी इंट्राडे कारोबार के दौरान गिरावट देखने को मिली। BSE पर शेयर पिछले बंद भाव ₹1,372 से गिरकर ₹1,332.80 तक पहुंच गया। अगस्त 2026 में Nestlé India का शेयर ₹1,553 के 52-सप्ताह के उच्च स्तर तक पहुंचा था, जबकि पिछले साल यह ₹1,145.10 के निचले स्तर पर गया था। फिलहाल FSSAI की कार्रवाई एडज्युडिकेशन प्रक्रिया में है। ऐसे में आगे की कानूनी प्रक्रिया में कंपनी की ओर से दिए जाने वाले स्पष्टीकरण और संबंधित प्राधिकरण के फैसले पर नजर रहेगी।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट की बड़ी पहल: छठी से तीन भाषाएं पढ़ने की तैयारी, CBSE को 2027 से लागू करने पर विचार के निर्देश

नई दिल्ली : बच्चों की पढ़ाई में भाषाओं की भूमिका को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने त्रिभाषा नीति को लेकर सीबीएसई को महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। कोर्ट ने…

₹100 के UPI पेमेंट पर 40 पैसे का शुल्क, ‘जान तो नहीं जाएगी’; NITI आयोग के उपाध्यक्ष का बयान

नई दिल्ली : UPI पेमेंट को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। केंद्र सरकार की ओर से 15 अक्टूबर से व्यापारियों के लिए 2 हजार रुपये से…