पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा : अस्पताल की नर्सरी में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत

एसी कंप्रेसर में धमाके के बाद लगी आग ; 16 में से सिर्फ एक बच्चे को बचाया जा सका

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) अस्पताल की गायनेकोलॉजी विभाग की नर्सरी में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में 15 नवजात बच्चों की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि एक बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया।

एसी कंप्रेसर में धमाके के बाद फैली आग

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 7 बजे अस्पताल के MCH वार्ड की तीसरी मंजिल पर स्थित नर्सरी में हुआ। बताया जा रहा है कि नर्सरी के एयर कंडीशनर का कंप्रेसर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। इसके बाद कुछ ही पलों में आग तेजी से फैल गई और पूरे वार्ड में धुआं भर गया।

16 नवजातों में सिर्फ एक की जान बची

हादसे के वक्त नर्सरी में कुल 16 नवजात बच्चे मौजूद थे। आग और धुएं की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि बचावकर्मियों के लिए अंदर पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया। दमकलकर्मियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर नर्सरी में प्रवेश किया और बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश की। इस भयावह हादसे में 15 नवजातों की जान चली गई, जबकि एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना ने अस्पताल में मौजूद परिजनों को झकझोर कर रख दिया। अपने मासूम बच्चों को खोने वाले परिवारों के बीच मातम का माहौल है।

दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 गाड़ियां और 4 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं। जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल मौके पर कूलिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि दोबारा आग भड़कने की कोई संभावना न रहे।

हादसे की होगी उच्चस्तरीय जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की गई है। समिति आग लगने की वजह, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और हादसे के दौरान किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं, इन सभी पहलुओं की जांच करेगी। एक अस्पताल की नर्सरी में जिंदगी की शुरुआत के इंतजार में मौजूद मासूमों के साथ हुआ यह हादसा कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। अब जांच रिपोर्ट से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि इतनी बड़ी त्रासदी आखिर किन परिस्थितियों में हुई।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

नेपाल में महाप्रलय से तबाही, अब सब कुछ दोबारा खड़ा करने में खर्च होंगे हजारों करोड़

नेपाल फ्लड 2026 : 26 अगस्त 2026 को नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने कई इलाकों की तस्वीर ही बदल दी। कहीं घर बह गए, कहीं सड़कें और पुल टूट…

…तो 5,000 डॉलर दूंगा ! ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिकी नागरिकों से किया बड़ा वादा

अमेरिका में नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी जनता के लिए बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि अगर चुनाव के बाद…