नेपाल में प्रकृति का कहर! 105 भारतीय पर्यटक लापता, मानसरोवर यात्रियों पर भी संकट

बाढ़ से करीब 400 पर्यटक लापता; 12 हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

काठमांडू : नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी है। बाढ़ और खराब मौसम के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक प्रभावित हुए हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, करीब 400 पर्यटक लापता बताए जा रहे हैं। इनमें 105 भारतीय पर्यटकों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। लापता भारतीयों में मानसरोवर यात्रा पर निकले 31 यात्री भी शामिल हैं।

नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक, लापता पर्यटकों में 291 विदेशी नागरिक हैं, जबकि 90 से अधिक स्थानीय लोगों के भी लापता होने की सूचना है। नेपाल न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, लापता विदेशी पर्यटकों में अमेरिका, मलेशिया, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका के नागरिक भी शामिल हैं। अन्य पर्यटक ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड समेत कई देशों से बताए जा रहे हैं।

12 हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू ऑपरेशन

नेपाल सेना ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। अब तक 12 लोगों को हेलिकॉप्टर के जरिए सुरक्षित निकाला गया है। इनमें स्याफ्रुबेसी से 6, मैलुंग से 2 और धुन्चे से 4 लोगों को बचाया गया है। रेस्क्यू के लिए नेपाली सेना के 4 और निजी क्षेत्र के 8 हेलिकॉप्टर समेत कुल 12 हेलिकॉप्टर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा बाढ़ में फंसे 5 अन्य लोगों को भी सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान के शुरुआती चरण में सेना के 35 जवानों को तैनात किया गया है।

नेपाल सरकार ने बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित तीन जिलों को प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है। मंत्रिमंडल की बैठक में राहत और बचाव अभियान की स्थिति की समीक्षा की गई है। फिलहाल लापता भारतीय नागरिकों की पूरी जानकारी जुटाने का काम जारी है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

नेपाल में महाप्रलय से तबाही, अब सब कुछ दोबारा खड़ा करने में खर्च होंगे हजारों करोड़

नेपाल फ्लड 2026 : 26 अगस्त 2026 को नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने कई इलाकों की तस्वीर ही बदल दी। कहीं घर बह गए, कहीं सड़कें और पुल टूट…

…तो 5,000 डॉलर दूंगा ! ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिकी नागरिकों से किया बड़ा वादा

अमेरिका में नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी जनता के लिए बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि अगर चुनाव के बाद…