इश्क में एलओसी पार! पाकिस्तानी युवक जम्मू-कश्मीर पहुंचा, सेना की हिरासत में आया

पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के हवेली जिले का एक युवक कथित तौर पर अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर जम्मू-कश्मीर पहुंच गया। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारतीय सुरक्षा बलों की हिरासत में दिखाई दे रहा है।
बारामूला के एसएसपी जीपी सिंह ने युवक के भारतीय सेना की हिरासत में होने की पुष्टि की है। अधिकारियों के अनुसार, युवक की जम्मू-कश्मीर की एक लड़की से दोस्ती थी और उसी से मिलने के लिए उसने एलओसी पार की। हालांकि, युवक के पिता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में केवल इतना बताया है कि उनका बेटा मवेशी चराने के लिए घर से निकला था और वापस नहीं लौटा।
इस बीच, लड़की को भी कुछ समय के लिए सेना ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उसे सुरक्षित रिहा कर दिया गया। पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर की पुलिस युवक की गुमशुदगी और पूरे मामले की जांच कर रही है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…