नागपुर में 50 किलो से अधिक गांजा जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार

नागपुर : नागपुर पुलिस की अपराध शाखा के अमली पदार्थ विरोधी (एनडीपीएस) दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 किलो 560 ग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि ओडिशा निवासी एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। जब्त किए गए गांजे, ट्रक और मोबाइल फोन सहित कुल जब्ती की अनुमानित कीमत 27 लाख 79 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 30 जून को एनडीपीएस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान भंडारा–नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन उपज नाका के सामने, उमिया कॉम्प्लेक्स के पास एक छह चक्का ट्रक के चालक की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दीं। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों का पालन करते हुए दो पंचों की मौजूदगी में ट्रक की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान ट्रक के केबिन से 50 किलो 560 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक मोहम्मद अलाउद्दीन मोहम्मद जमालुद्दीन शराफत अली मलिक (40), निवासी माडा क्वार्टर, कपिलनगर, नागपुर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में संबलपुर (ओडिशा) निवासी एक अज्ञात व्यक्ति को भी वांछित आरोपी बनाया गया है। इस संबंध में पारडी पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

शिवाजीनगर से औंध तक जाम ही जाम! मेट्रो काम, अतिक्रमण और गड्ढों से पुणेकर परेशान

पुणे : पुणे के गणेशखिंड रोड पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिवाजीनगर से औंध तक मेट्रो निर्माण कार्य, सड़क किनारे अतिक्रमण और जगह-जगह बने गड्ढों…

OSD ने संभाला नियोजन अधिकारी का कक्ष

नांदेड : करीब छह महीने बाद होने जा रही जिला नियोजन समिति की बैठक से पहले नांदेड कलेक्टरेट में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। पालकमंत्री अतुल…