नागपुर में 5 जुलाई को होगा ‘अजिंक्य योद्धा’ ग्रंथ का विमोचन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे लोकार्पण

नागपुर : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जीवन संघर्ष, नेतृत्व और राजनीतिक सफर पर आधारित जीवनी ग्रंथ ‘अजिंक्य योद्धा’ का भव्य विमोचन 5 जुलाई को नागपुर में किया जाएगा। यह कार्यक्रम एम्प्रेस सिटी स्थित नक्षत्र सभागार में शाम 6 बजे आयोजित होगा। प्रा. अरुण कणेर द्वारा लिखित इस ग्रंथ का लोकार्पण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के हाथों किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागपुर की महापौर नीता राजेंद्र ठाकरे करेंगी।
समारोह में राज्यसभा सांसद माया इवनाते, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे, राज्यमंत्री आशीष जयस्वाल, डॉ. पंकज भोयर सहित अनेक मंत्री, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद तथा शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है। इस कार्यक्रम का आयोजन साई ज्योति पब्लिकेशन, नागपुर की ओर से किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जीवन संघर्ष और नेतृत्व को समर्पित इस ग्रंथ के विमोचन समारोह को लेकर नागपुर में उत्साह का माहौल है। नागरिकों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील भी की गई है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

SUPER 25 MARATHI HEADLINES 4 SEPTEMBER @12 PM #newsbulletin #marathinews

SUPER 25 MARATHI HEADLINES 4 SEPTEMBER @12 PM #newsbulletin #marathinews

NAGPUR l नागपुर बाजार में चीनी के बाद अब इलायची हुई महंगी

NAGPUR l नागपुर बाजार में चीनी के बाद अब इलायची हुई महंगी