नागपुर में एसटी कामगारों का घंटानाद आंदोलन, प्रलंबित मांगों को लेकर चेतावनी तेज

नागपुर : महाराष्ट्र एसटी कामगार संयुक्त कृती समिति (नागपुर विभाग) की ओर से आज सोमवार, 15 जून 2026 को अपनी लंबित मांगों को लेकर मध्यवर्ती बस स्थानक, गणेशपेठ आगार में जोरदार घंटानाद आंदोलन किया गया। इस दौरान शेकडों कामगारों ने एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
आंदोलन से पहले समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसके बाद गणेशपेठ आगार के मुख्य प्रवेश द्वार पर बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्र हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार घंटानाद कर परिसर को गूंजा दिया। कर्मचारियों के नारों और आंदोलन के चलते पूरा आगार परिसर देर तक गूंजता रहा। कर्मचारियों का कहना है कि यह आंदोलन शासन और प्रशासन को उनकी लंबित मांगों की ओर ध्यान दिलाने के लिए किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस आंदोलन से सरकार तक उनका संदेश पहुंचेगा।
इस मौके पर कृती समिति के अजय हट्टेवार, प्रज्ञाकर चंदनखेडे, जगदीश पाटमासे, दिलीप माहुरे, नंदकिशोर गणेश, सुशील भुते, यामिनी कोंगे, विलास मते, मुरलीधर गुरपुडे, विनोद धाबर्डे, अमर सातपुते सहित कई पदाधिकारी और शेकडों कर्मचारी उपस्थित थे।
आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी लंबित मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो 22 जून को द्वार सभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर 29 जून से धरना आंदोलन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि आंदोलन उग्र हुआ और चक्का जाम जैसी स्थिति बनी तो उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

डॉ. गिरीश चरडे की नेशनल इंडियन अकादमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चयन

नागपुर : नेशनल इंडियन अकादमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP) का वार्षिक चुनाव 18 से 25 अक्टूबर के बीच देशभर में संपन्न हुआ। इस चुनाव में देश के लगभग 44 हजार बाल…

वेकोलि में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ

नागपूर,प्रणय डाबरे (प्रतिनिधि) : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ.…