नागपुर के सीताबर्डी किले पर 108 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया

नागपुर : नागपुर के ऐतिहासिक सीताबर्डी किले पर अब 108 फीट ऊंचा भव्य तिरंगा राष्ट्रध्वज शान से लहरा रहा है। उत्तर महाराष्ट्र और गुजरात सब एरिया मुख्यालय (उमंग) तथा फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सहयोग से इस ऐतिहासिक स्थल पर ध्वज स्मारक स्थापित किया गया, जिसका उद्घाटन विशेष समारोह में किया गया।
सीताबर्डी किला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) असीम कोहली मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने भारतीय ध्वज संहिता और फाउंडेशन के कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि हर भारतीय को गर्व के साथ तिरंगा फहराने का अधिकार मिले, इसी उद्देश्य से फाउंडेशन की स्थापना की गई। उन्होंने बताया कि संस्थापक नवीन जिंदल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आज सभी नागरिकों को पूरे वर्ष तिरंगा फहराने का अधिकार मिला है। उनके अनुसार, सीताबर्डी किले पर स्थापित 108 फीट ऊंचा तिरंगा नागरिकों में राष्ट्रगौरव की भावना को हमेशा जीवंत रखेगा।
उत्तर महाराष्ट्र और गुजरात सब एरिया मुख्यालय के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल एन. एस. सोहल ने कहा कि राष्ट्रध्वज राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देश के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों के त्याग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि किले पर ऊंचाई पर लहराता तिरंगा हर नागरिक के मन में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करेगा।
इस अवसर पर नक्सल विरोधी अभियान के विशेष पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटील, नागपुर महानगरपालिका आयुक्त डॉ. विपीन इटनकर, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अनिल बाम, फ्लाइट लेफ्टिनेंट (सेवानिवृत्त) शिवाली देशपांडे सहित सैन्य और नागरिक प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व सैनिक, सैनिक और बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे। भोसले और ब्रिटिशों के बीच हुई ऐतिहासिक लड़ाई के साक्षी रहे सीताबर्डी किले पर स्थापित यह ध्वज स्मारक अब नागपुर के नागरिकों और पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बन गया है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

शिवाजीनगर से औंध तक जाम ही जाम! मेट्रो काम, अतिक्रमण और गड्ढों से पुणेकर परेशान

पुणे : पुणे के गणेशखिंड रोड पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिवाजीनगर से औंध तक मेट्रो निर्माण कार्य, सड़क किनारे अतिक्रमण और जगह-जगह बने गड्ढों…

OSD ने संभाला नियोजन अधिकारी का कक्ष

नांदेड : करीब छह महीने बाद होने जा रही जिला नियोजन समिति की बैठक से पहले नांदेड कलेक्टरेट में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। पालकमंत्री अतुल…