नवी मुंबई में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से दो कॉलेज छात्राएं पानी में गिरीं, अस्पताल में इलाज जारी

नवी मुंबई : मुंबई और उपनगरों में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के बीच नवी मुंबई के नेरुल इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। करंट लगने से दो कॉलेज छात्राएं घायल हो गईं, जिसके बाद दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार से मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कों पर पानी भरने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं रेल और सड़क यातायात भी बाधित हुआ है।इसी बीच नेरुल इलाके में बीकानेर रेस्टोरेंट के पास स्थित एलपी ब्रिज के नीचे एक गंभीर हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि यहां विद्युत तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण बारिश के पानी में करंट फैल गया। इसी करंट की चपेट में आने से दो कॉलेज छात्राओं को जोरदार बिजली का झटका लगा और वे पानी में गिर गईं।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों छात्राओं को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए डी. वाई. पाटील अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है। दूसरी ओर, राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबई-गोवा महामार्ग पर भी असर देखने को मिला है। माणगांव के पास काळ नदी पर बने पुल के आसपास का सड़क हिस्सा बारिश में खिसक गया, जिसके चलते नया बना पुल वाहतुकी के लिए बंद कर दिया गया है। यातायात अब पुराने पुल से संचालित किया जा रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…