‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल! पहले हफ्ते में ही 96 करोड़ की कमाई, दुनिया भर में छुआ 132 करोड़ का आंकड़ा

अजय देवगण, रितेश देशमुख और अरशद वारसी की कॉमेडी का चला जादू; दर्शकों ने जमकर दिया प्यार

कॉमेडी और धमाकेदार मनोरंजन के लिए मशहूर ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट ‘धमाल 4’ रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर छा गया है। 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने महज सात दिनों में शानदार कमाई कर यह साबित कर दिया है कि कॉमेडी फिल्मों का क्रेज आज भी दर्शकों के बीच बरकरार है।

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 14 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अच्छी शुरुआत की थी। इसके बाद वीकेंड पर दर्शकों की भीड़ उमड़ी और फिल्म ने करीब 51 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। हालांकि, सोमवार के बाद कमाई की रफ्तार में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन फिल्म का प्रदर्शन लगातार मजबूत बना रहा। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धमाल 4’ ने अपने पहले हफ्ते में करीब 96 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 132 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है।

स्टारकास्ट ने जीता दिल

‘धमाल 4’ में एक बार फिर दर्शकों को कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है। फिल्म में अजय देवगण गुड्डू के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि रितेश देशमुख लल्लन की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं अरशद वारसी और जावेद जाफरी अपनी लोकप्रिय जोड़ी के साथ वापस लौटे हैं। दोनों की कॉमिक टाइमिंग एक बार फिर फिल्म की बड़ी ताकत बनकर सामने आई है। फिल्म में रवि किशन, संजय मिश्रा, अंजली आनंद, संजीदा शेख, विजय पाटकर और उपेंद्र लिमये जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

दर्शकों के बीच बना उत्साह

‘धमाल 4’ की सफलता से एक बार फिर साबित हो गया है कि जब कॉमेडी, शानदार कलाकार और मनोरंजन का सही मिश्रण मिलता है, तो दर्शक सिनेमाघरों तक जरूर पहुंचते हैं। आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

प्रेमानंद महाराज पर बनेगी फिल्म ‘राधा अंश’? विराट-अनुष्का की एंट्री की भी चर्चा

प्रेमानंद महाराज को मानने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ‘हनुमान अंश’ फिल्म की सफलता और उसके अगले भाग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब प्रेमानंद…

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर बड़ी अपडेट, भारत से पहले इस देश में होगी रिलीज

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता…