‘दृश्यम 3’ में विजय सालगांवकर की कहानी होगी खत्म? फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज!

‘दृश्यम 3’ के बाद नई कहानी के साथ आगे बढ़ेगी फ्रेंचाइजी

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की चर्चित सस्पेंस-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ को लेकर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के ऐलान के बाद माना जा रहा था कि यह फिल्म फ्रेंचाइजी का आखिरी अध्याय होगी। हालांकि, अब सामने आ रही जानकारी के मुताबिक ‘दृश्यम’ की कहानी यहां खत्म नहीं होने वाली है। निर्माताओं की योजना इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने की है, लेकिन आगे की कहानी पहले से बिल्कुल अलग हो सकती है। निर्देशक अभिषेक पाठक और निर्माता कुमार मंगत पाठक ‘दृश्यम’ की दुनिया को नई कहानी के साथ आगे ले जाने की तैयारी में हैं।

विजय सालगांवकर की कहानी का होगा अंत?

‘दृश्यम 3’ यानी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में विजय सालगांवकर और उसके परिवार के इर्द-गिर्द चल रही मौजूदा कहानी को खत्म किया जाएगा। यानी विजय सालगांवकर के परिवार की अब तक की कहानी का अंत ‘दृश्यम 3’ में देखने को मिल सकता है। हालांकि, इसके बाद भी फ्रेंचाइजी जारी रहने की संभावना है। चर्चा है कि आगे की फिल्मों में मुख्य किरदार का नाम विजय सालगांवकर ही रह सकता है, लेकिन उसके परिवार, परिस्थितियों और कहानी को पूरी तरह नया रूप दिया जाएगा। ऐसे में अजय देवगन के फैंस को आगे भी विजय सालगांवकर के किरदार का नया अंदाज देखने को मिल सकता है.

2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी ‘दृश्यम 3’

2015 में शुरू हुई ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि 2 अक्टूबर की तारीख का संबंध सालगांवकर परिवार की कहानी से भी है, जिसके चलते फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि विजय सालगांवकर अपनी अगली कहानी में क्या नया लेकर आता है और ‘दृश्यम 3’ के बाद यह फ्रेंचाइजी किस दिशा में आगे बढ़ती है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

‘रामायण’ के ‘मंगल रंग’ गाने पर विवाद, ए.आर. रहमान के संगीत को लेकर भड़के दर्शक

फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की इस फिल्म में भगवान राम और माता सीता की कहानी को…

सैफ अली खान की रियल एस्टेट में भी ‘नवाबी’ चाल! 19 साल बाद बेचा मुंबई का फ्लैट, करोड़ों में हुई डील

मुंबई : बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाले सैफ अली खान इन दिनों रियल एस्टेट की दुनिया में भी चर्चा बटोर रहे हैं। फिल्मों के साथ-साथ प्रॉपर्टी…