दयाल नगर की मातारानी मंडल में भव्य पाठ-पूजा एवं अर्चना कार्यक्रम संपन्न

हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

वर्धा ,  किशोर सोनी  ( प्रतिनिधि ) : वर्धा शहर के दयाल नगर स्थित मातारानी मंडल में देवी माता के पावन पाठ, पूजा एवं अर्चना का भव्य धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

रात्रि ठीक 10 बजे देवी माता के पावन पाठ एवं पूजा-अर्चना का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर दयाल नगर की महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। हजारों की संख्या में मातारानी के भक्तों ने कार्यक्रम में शामिल होकर माता के चरणों में अपनी श्रद्धा एवं भक्ति अर्पित की। पूरे परिसर में भक्ति एवं धार्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की सुख-शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

दयाल नगर की मातारानी मंडल की ओर से सभी भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि जिस प्रकार सभी भक्तों का प्रेम, सहयोग और साथ निरंतर मिलता रहा है, उसी प्रकार भविष्य में भी मातारानी के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सभी का सहयोग एवं आशीर्वाद मिलता रहे—यही माता रानी के चरणों में प्रार्थना एवं कामना है।

जय माता दी।
जय श्री राम।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराजांना भारतरत्न द्या; हिवाळी अधिवेशनात घोषणा करण्याची नेत्यांची मागणी

गुरुकुंज मोझरी, राज माहोरे (प्रतिनिधि): वंदनीय राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराजांना भारतरत्न सन्मान मिळावा, या मागणीसाठी २१ ऑक्टोबरपासून गुरुकुंज मोझरी येथे बेमुदत जनआंदोलन सुरू आहे. या जनआंदोलनाच्या ठिकाणी राज्यव्यापी स्वाक्षरी मोहीमही सुरू…

महाराष्ट्र के स्कूलों में 4 नवंबर से दिवाली की छुट्टियां, जानें कब खुलेंगे स्कूल

नागपुर समेत पूरे महाराष्ट्र के स्कूली विद्यार्थियों के लिए दिवाली से पहले राहत भरी खबर सामने आई है। त्योहार की तैयारियों और परिवार के साथ समय बिताने का इंतजार कर…