ट्विशा शर्मा केस में केंद्र से MP की मोहन यादव सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश

ट्विशा शर्मा केस से जुड़ी नई खबर सामने आई है. पीड़ित परिवार की मांग मानते हुए मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है. मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने मोदी सरकार को यह प्रस्ताव भेजा है. बता दें कि इससे पहले ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा रिटायर्ड सैनिकों के साथ CM से मुलाकात की थी. उस दौरान सीएम ने उनको आश्वासन दिया था. जिसके बाद सीएम ने मांग मानते हुए आज यह सिफारिश सरकार को भेज दी. राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी ट्विशा की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग उठाई है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “समय आ गया है कि MP हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट अपने आप संज्ञान लेकर ट्विशा शर्मा अप्राकृतिक मौत केस में CBI जांच का आदेश दे. MP सरकार और कानूनी बिरादरी की बेवजह बदनामी हो रही है. आज 10वां दिन है और ट्विशा अंतिम संस्कार का इंतजार कर रही है.”

Related Posts

पेट्रोल-डीजल खरीद पर नई सीमा, कैन और बैरल में ईंधन पर सख्ती

मूंबई : बढ़ती मांग और ईंधन की जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री को लेकर नए नियम लागू किए हैं। अब पेट्रोल…

ST कर्मचारियों का एल्गार, 29 जून से अनिश्चितकालीन धरना

नागपुर : महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर फिर से आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों की संयुक्त कार्रवाई…