इण्डिया एवरेस्ट पर भारत की बेटियों का ऐतिहासिक परचम

भारत के लिए 21 मई 2026 का दिन इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया, जब इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस की पहली ऑल-वुमन माउंटेनियरिंग टीम ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवेरेस्ट (8,848 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह कर लिया। इस ऐतिहासिक अभियान में शामिल सभी 11 महिला पर्वतारोहियों ने साउथ कॉल रूट के जरिए एवरेस्ट की चोटी तक पहुंचकर देश का गौरव बढ़ाया। पहली महिला पर्वतारोही ने सुबह 6:52 बजे शिखर पर कदम रखा, जिसके बाद पूरी टीम ने तिरंगा लहराकर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया।
यह अभियान केवल पर्वतारोहण की उपलब्धि नहीं, बल्कि भारतीय महिलाओं के साहस, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रतीक बन गया है। अत्यधिक ठंड, कम ऑक्सीजन और “डेथ ज़ोन” जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए टीम ने अद्भुत हौसले का परिचय दिया। इस अभियान को अप्रैल 2026 में ITBP मुख्यालय से रवाना किया गया था, जिसका नेतृत्व अनुभवी अधिकारी भानिता तिमुंगपी ने किया।
ITBP ने बताया कि यह अभियान महिला सशक्तिकरण और हाई-एल्टीट्यूड ऑपरेशन में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का बड़ा उदाहरण है। अभियान के दौरान टीम ने “क्लीन हिमालय – सेव ग्लेशियर” अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया और पर्वतीय क्षेत्र से गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरा एकत्र किया।
पूरे देश में इस उपलब्धि को गर्व और प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इन वीरांगनाओं को “भारत की शेरनियां” कहकर सम्मान दे रहे हैं। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों की बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की नई प्रेरणा देगी।

Related Posts

पेट्रोल-डीजल खरीद पर नई सीमा, कैन और बैरल में ईंधन पर सख्ती

मूंबई : बढ़ती मांग और ईंधन की जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री को लेकर नए नियम लागू किए हैं। अब पेट्रोल…

ST कर्मचारियों का एल्गार, 29 जून से अनिश्चितकालीन धरना

नागपुर : महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर फिर से आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों की संयुक्त कार्रवाई…