गोविंदा-रानी स्वर्णकार की नज़दीकियों की चर्चा के बीच ‘रुपा’ की झलक वायरल, AI वीडियो ने बढ़ाई हलचल

अभिनेत्री के इंस्टाग्राम अकाउंट से सामने आया वीडियो, एक-दूसरे की बाहों में नजर आए गोविंदा और रानी

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के साथ-साथ फिल्मों में वापसी को लेकर भी चर्चा में हैं। गोविंदा जल्द ही फिल्म ‘रुपा’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दोनों के बीच अफेयर की चर्चाएं सोशल मीडिया पर चल रही हैं। इसी बीच ‘रुपा’ से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद इन चर्चाओं ने फिर जोर पकड़ लिया है।

कोमल रानी स्वर्णकार ऑफिशियल नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में गोविंदा और रानी स्वर्णकार की कई तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दोनों एक-दूसरे की बाहों में भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, सामने आई जानकारी के मुताबिक यह वीडियो AI से तैयार किया गया कंटेंट है। यानी इसे फिल्म की वास्तविक शूटिंग का वीडियो नहीं, बल्कि ‘रुपा’ की एक काल्पनिक झलक के तौर पर देखा जा रहा है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई। फिल्म की घोषणा के बाद से गोविंदा और रानी स्वर्णकार को कई मौकों पर साथ देखा गया है। हाल ही में दोनों ने मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन भी साथ किए थे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

‘रुपा’ के जरिए गोविंदा करीब 7 साल बाद फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर उनके प्रशंसकों में भी उत्सुकता बनी हुई है। अब AI से बनी इस झलक ने फिल्म के साथ-साथ गोविंदा और रानी स्वर्णकार की जोड़ी को लेकर चल रही चर्चाओं को फिर से हवा दे दी है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

‘रामायण’ के ‘मंगल रंग’ गाने पर विवाद, ए.आर. रहमान के संगीत को लेकर भड़के दर्शक

फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की इस फिल्म में भगवान राम और माता सीता की कहानी को…

सैफ अली खान की रियल एस्टेट में भी ‘नवाबी’ चाल! 19 साल बाद बेचा मुंबई का फ्लैट, करोड़ों में हुई डील

मुंबई : बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाले सैफ अली खान इन दिनों रियल एस्टेट की दुनिया में भी चर्चा बटोर रहे हैं। फिल्मों के साथ-साथ प्रॉपर्टी…