गणेशोत्सव से पहले कोकणवासियों को बड़ी राहत; लांजा फ्लाईओवर पर एकतरफा यातायात शुरू

अगले 5 दिनों में पूरा पुल खुलेगा; मुंबई-गोवा महामार्ग पर जाम से मिलेगी राहत

लांजा : गणेशोत्सव से पहले कोकणवासियों और मुंबई-गोवा महामार्ग से सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। रत्नागिरी जिले के लांजा शहर में मुंबई-गोवा महामार्ग पर बन रहे फ्लाईओवर से गुरुवार (20 अगस्त) शाम 6 बजे से मुंबई से गोवा दिशा में एकतरफा यातायात प्रायोगिक तौर पर शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, अगले पांच दिनों में फ्लाईओवर दोनों दिशाओं की यातायात के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा।

फ्लाईओवर का मुख्य निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सुरक्षा संबंधी निरीक्षण के बाद एक तरफ से वाहनों की आवाजाही शुरू की गई है। अब फ्लाईओवर पर डामरीकरण और कुछ छोटे-मोटे काम बाकी हैं, जिन्हें अगले 3 से 4 दिनों में पूरा करने की तैयारी है।

वर्षों से जाम से परेशान थे लोग

लांजा शहर से होकर गुजरने वाले मुंबई-गोवा महामार्ग पर लगातार यातायात जाम की समस्या बनी रहती थी। इसका सीधा असर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और वाहन चालकों पर पड़ रहा था। गणेशोत्सव के दौरान मुंबई, ठाणे और पालघर समेत अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में चाकरमानी कोकण पहुंचते हैं। ऐसे में लांजा में होने वाला यातायात जाम यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता था।

गणेशोत्सव से पहले रास्ता आसान होने की उम्मीद

फ्लाईओवर पूरी क्षमता से शुरू होने के बाद शहर के भीतर से गुजरने वाले यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। खासकर गणेशोत्सव के दौरान कोकण की ओर जाने वाले हजारों वाहनों को इसका फायदा मिलेगा। वर्षों से जाम झेल रहे स्थानीय लोगों के साथ-साथ गणेशोत्सव के लिए अपने गांव लौटने वाले चाकरमानियों के लिए भी यह फ्लाईओवर बड़ी राहत साबित हो सकता है। महामार्ग के अधिकारी  कुलकर्णी के अनुसार, बचे हुए काम पूरे होने के बाद अगले पांच दिनों में फ्लाईओवर को सभी प्रकार के यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

मंत्रालय में 550 कर्मचारियों पर गिरी गाज, मूल विभाग में भेजे गए अधिकारी-कर्मचारी

मुंबई : मंत्रालय और मंत्रियों के कार्यालयों में बिना तय प्रक्रिया के काम कर रहे करीब 550 अधिकारी और कर्मचारियों को अब उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया…

3 महीने में 3 बड़े चक्रवातों का खतरा! 44 साल के औसत से ज्यादा रह सकती है ताकत

देश में कहीं बारिश की कमी किसानों की चिंता बढ़ा रही है, तो अब मौसम को लेकर एक और बड़ी आशंका सामने आई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के…